हासिल के 17 साल: बेमिसाल फिल्म,इरफान खान के किराए के मकान पर फाइनल किया था टाइटल, निर्देशक का खुलासा
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले इरफान खान ने कुछ दिन पहले हम सबको अलविदा कह दिया। आज इरफान खान को स्पॉटलाइट में आने वाली फिल्म 'हासिल' को 17 साल पूरे हो चुके हैं। 2003 में तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'हासिल' में रणविजय का किरदार इरफान ने निभाया। गोली, खून खराबा, नेतागिरी और चुनावों जैसे विषयों को समेटे इस फिल्म में इरफान खान नेगेटिव रोल में नजर आए।
फिल्म 'हासिल' एक मूवी के तौर पर और इरफान खान के करियर दोनों के लिए ही मायने रखती हैं। याद है, इरफान खान की पत्नी सुतापा ने किस तरह कहा था, मैंने कुछ खोया नहीं बल्कि 'हासिल' किया है। ठीक ऐसे ही इरफान खान ने इस फिल्म से बहुत कुछ 'हासिल' किया था। इरफान खान विरासत में ऐसी तमाम फिल्में छोड़कर गए हैं। 'हासिल' के बाद 'मकबूल' जैसी फिल्मों के बाद इरफान खान ने अपनी जगह इंडस्ट्री में मजबूत कर ली थी।
इससे पहले एनएसडी से निकले इरफान खान ने कई नाटकों व थिएटर के लिए परफॉर्म किया। बॉलीवुड छोड़िए, हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हासिल से पहले इरफान टीवी जगत में अपनी जगह पक्की कर चुके थे। साल 1988 में आई नेशनल और कई इंटरनेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से इरफान खान ने डेब्यू किया।
लेकिन उनपर ज्यादा लोगों की नजरें गई नहीं, जाती भी कैसे 1.5 मिनट का ही उनका रोल था। लेकिन फिल्म 'हासिल' करीब 14 साल बाद पर्दे पर तमाम पापड़ बेलने के बाद रिलीज हुई जिसने इरफान खान को पहचान दिला दी।


Click it and Unblock the Notifications











