..................... इरफान खान की पहली पुण्यतिथि पर देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें Irrfan khan first death anniversary have a look actor unseen pics with family - Hindi Filmibeat

इरफान खान की आंखों की तरह उनकी ये तस्वीरें भी बोलती हैं- लैजेंड कभी मरते नहीं, देखें Rare Pics

इरफान खान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन के उस रस का स्वाद चखना जरूरी बनता है जिसने एक साधारण से परिवार में जन्म लेने वाले बेटे को हिंदी सिनेमा का सदा के लिए चमकता हुआ सितारा बना दिया। इरफान का करियर कैसा रहा है इसका नजारा उनकी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त से पता चलता है।

एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ इरफान सोच से भी धनी थें। जब वो किसी इंटरव्यू में फिल्म के विषय या फिर जीवन पर बात करते थे तो ऐसा मालूम होता था कि उन्हें केवल सुनते रहा जाए। अफसोस है कि जहां एक तरफ फैंस इरफान की फिल्मों का इंतजार कर रहे थे तो उसी समय गंभीर बीमारी का पता चला।

irrfan khan,

साल 2018 में इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला। काफी समय तक उन्होंने इसका इलाज करवाया। इस बीच उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई।

फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई और कुछ समय बाद ही 29 अप्रैल 2020 को इरफान का निधन हो गया। कहते हैं इंसान जीता या मरता है लेकिन लैजेंड नहीं मरते। सिनेमा के इतिहास में कभी ये नहीं लिखा जाएगा कि एक था इरफान, बल्कि ये लिखा होगा इरफान थे, इरफान हैं और इरफान रहेंगे। अपनी फिल्मों से, अपने विचारों से और अपने जीवन के हौसले से।

तस्वीरों में दिखाते हैं इरफान की एक झलक। यकीन मानिए इरफान की आंखों की तरह उनकी ये तस्वीरें भी बोलती हुईं दिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X