..................... इरफान खान की ये फिल्में हुईं डिब्बाबंद | Irrfan khan films shelved the killing of a porn filmmaker, jawahar lal Nehru affair - Hindi Filmibeat

इरफान खान की ये फिल्में डिब्बाबंद, ना रिलीज़ हुईं और अब ना होंगी

इरफान खान 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम देखकर किसी की भी आंखें भर आएंगी। लेकिन ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब इरफान खान कभी बड़े परदे पर नज़र नहीं आएंगे।

हालांकि उनकी कुछ फिल्मों की खबरें अकसर गपशप गली में उड़ती थीं जिनमें विशाल भारद्वाज की दीपिका पादुकोण के साथ सपना दीदी और संजय लीला भंसाली की साहिर लुधियानवी बायोपिक मुख्य थीं।

irrfan-khan-films-shelved-the-killing-of-a-porn-filmmaker-jawahar-lal-nehru-affair

वहीं अगर गुज़रे ज़माने की बात करें तो ऐसी कई शानदार फिल्में हैं जिनका हिस्सा इरफान खान थे पर ये फिल्में या तो रिलीज़ नहीं हुई या बंद हो गईं या फिर सब कुछ तय होने के बावजूद शुरू ही नहीं हो पाईं।

इनमें सबसे दिलचस्प थी जवाहर लाल नेहरू और लेडी माउंटबैटन की प्रेम कहानी जिसका नाम था Indian Summer। फिल्म को सारी परमिशन मिल चुकी थी। फिल्म का बजट तय हो चुका था। इसे यूनिवर्सल स्टूडियो प्रोड्यूस करने वाली थी।

इतना ही नहीं, इस फिल्म में इरफान खान जवाहर लाल नेहरू और केट ब्लांचेट एडविना के किरदार में दिखाई देने वाले थे। भारत सरकार इसे लव स्टोरी के तौर पर नहीं बल्कि दोस्ती के तौर पर दिखाना चाहती थी और वहीं ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। यहां देखिए इरफान खान की ऐसी ही कुछ और फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X