दूध वाले की बेटी पर आया दिल, राजेश खन्ना के घर इलेक्ट्रीशियन बन पहुंचा, इस स्टार ने कम उम्र में छोड़ दी दुनिया

सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीरें खूब वायरल होती हुई नजर आती हैं. लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की फोटो दिखाने वाले हैं. जिन्होंने दुनिया को तो अलविदा कह दिया है लेकिन ताउम्र लोगों के दिलों में वह आज भी जिंदा है. इस ब्लैक एंड वाइट फैमिली तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिता की गोद में चश्मा लगा कर बैठा हुआ बच्चा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रह चुका है.
दूध वाले की बेटी से हुआ प्यार
बता दें कि इस बच्चे ने अपने पिता के ही नक्शे कदमों पर चलकर खूब नाम कमाया. अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि यह प्यारा सा बच्चा और कोई नहीं इरफान खान है. भले ही वह हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे. लेकिन इसके बावजूद भी वह आज भी फैंस के दिलों में मौजूद हैं. इरफान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें दूध वाले की बेटी से प्यार हो गया. वह कई बार दूध लेने इसीलिए भी चले जाते थे जिससे कि वह उनकी बेटी को देख पाए. लेकिन इरफान का दिल पूरी तरीके से टूट गया जब दूध वाले की बेटी ने किसी और के नाम से चिट्ठी इरफान को पकड़ा दी. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह किसी और से प्यार करती थी और 16 साल के एक्टर का पूरी तरीके से दिल टूट गया.
राजेश खन्ना के घर बनकर पहुंचे इलेक्ट्रीशियन
इरफान खान एक बार तो राजेश खन्ना के घर इलेक्ट्रीशियन बनकर पहुंच गए थे. जब वह मुंबई पहुंचे तो उन्हें पैसों की किल्लत हो रही थी और इसी वजह से वह छोटे-मोटे काम कर लिया करते थे. इसी के चलते वह एक बार राजेश खन्ना के घर उनका एसी ठीक करने के लिए चले गए. लेकिन किस्मत कुछ ऐसी निकली कि उस दिन एक्टर घर पर नहीं थे. इरफान खान में इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि जिस तरह का क्रेज राजेश खन्ना का हुआ करता था वह किसी और का था ही नहीं. बॉलीवुड के सबसे बड़े और सबसे रियल स्टार माने जाते थे.


Click it and Unblock the Notifications