RIP Irrfan: बॉलीवुड का 'मदारी' इरफान खान तो खेल दिखाकर चले गए, देखें Rare तस्वीरें
इरफान खान आज बॉलीवुड के साथ साथ इस दुनिया को भी अलविदा कह चुके हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने आखिरी सांसे लीं। सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर इरफान की कहानी और किस्से ही छाए हुए हैं। फैंस के साथ साथ तमाम सेलिब्रेटिज ने इरफान खान के निधन पर शोक जताया। देखिए इरफान खान की अनदेखी तस्वीरें।
इरफान खान साल 2018 में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीत चुके थे लेकिन बीते दिन वह अस्पताल में कॉलन इंफेक्शन के चलते एडमिट हुए। चार दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हुआ था। कहीं कहीं इरफान खान मां के निधन से भी काफी दुखी थे।
लॉकडाउन के चलते वह मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने श्रंद्धाजलि दी। देखिए इरफान खान की शानदार अनदेखी तस्वीरे।


Click it and Unblock the Notifications











