Irrfan Khan Death Anniversary: कॉमेडी में भी नहीं था इरफान खान का कोई जोड़, इन फिल्मों में खूब हंसाया

Irrfan Khan Death Anniversary: बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और मंझे हुए अभिनेता इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। आज भी सिने प्रेमी इरफान खान के जाने के गम से नहीं उबर पाए हैं। कैंसर बीमारी से लंबे समय तक ग्रसित रहने के बाद महज 54 साल की उम्र में इरफान खान का निधन हो गया। शानदार एक्टिंग की वजह से इरफान खान का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में डंका बजा।
मेकर्स आज भी इरफान खान को याद करते हैं तो नए कलाकार उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इरफान खान ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की। उनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो ऐसे अभिनेता थे जो आंखों से अभिनय कर लेते थे। गंभीर किरदारों के साथ-साथ हंसाने में इरफान खान माहिर थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी।
आप भी उन फिल्मों पर डालें एक नजर जिनमें इरफान खान ने दर्शकों को खूब हंसाया और ये फिल्में सिनेमाघरों में भी छा गई।
पीकू
'पीकू' में इरफान खान के वन लाइनर्स खूब पसंद किए गए। उन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग और डायलॉग से जान भर दी थी। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ इरफान खान ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी।
करीब करीब सिंगल
'करीब करीब सिंगल' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में इरफान खान ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था। गंभीरता के साथ भी इरफान खान कॉमेडी सीन इस तरह से कर जाते थे कि दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती थी। इरफान खान इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए थे।
कारवां
'कारवां' में इरफान खान के दुलकर सलमान भी नजर आए थे। इस फिल्म में रोमांच, कॉमेडी और मस्ती समेत सभी एलिमेंट मौजूद थे। फिल्म में इरफान खान को देखकर काफी मजा आता है।
ब्लैकमेल
ब्लैकमेल में इरफान खान टॉयलेट पेपर बेचते हैं और कई सीन्स ऐसे हैं जो खूब हंसाती है। इस फिल्म में भी इरफान खान ने शानदार अभिनय की मिसाल पेश की थी।
हिंदी मीडियम
'हिंदी मीडियम' एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म थी जिसे हल्के फुल्के अंदाज में बनाया गया था। इस फिल्म में कॉमेडी से भरे डायलॉग के साथ इरफान खान बेहद गहरी बातें और कटाक्ष करते नजर आए थे। 'हिंदी मीडियम' में उनके अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर थी।


Click it and Unblock the Notifications




