इरफान खान Birth Anniversary- ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म से डेब्यू, बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट विलेन का जीता अवार्ड
दिवंगत अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन अपनी फिल्मों के जरीए उन्होंने जो खास जगह दर्शकों के दिल में बनाए हैं, वह जगह और कोई नहीं ले सकता। आज उनके जन्मदिवस पर उनके एचिवमेंट की बात करें तो, अभिनेता को नेशनल अवार्ड से लेकर पद्मश्री सम्मान तक मिल चुका है। कला फिल्में हों या कमर्शियल फिल्में, इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर हर क्षेत्र में लोहा मनवाया है।

इरफान खान ने अपने 16 सालों के करियर में ना सिर्फ हिंदी फिल्में, बल्कि हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है। जिसके लिए उनके काम को सराहा भी गया है। उन्होंने जुरासिक वर्ल्ड, inferno, स्पाइडरमैन (2012), लाइफ ऑफ पाइ आदि फिल्मों में काम किया है। कोई शक नहीं कि उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को भारी क्षति पहुंची है।
यहां जानें इरफान खान को मिले अवार्ड और सम्मान-

पद्मश्री
फिल्म क्षेत्र में अपने शानदार योगदान के लिए साल 2011 में इरफान खान को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।

फिल्म फेयर अवार्ड
ये 4 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुके हैं।
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- हासिल (2004)
बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर- लाइफ इन ए मेट्रो (2008)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- पान सिंह तोमार (2013)
बेस्ट एक्टर - हिंदी मीडियम (2018)

आईफा
साथ ही उन्होंने कई आईफा अवार्ड अवार्ड भी अपने नाम किये हैं। वहीं, फिल्म लंचबॉक्स के लिए इरफान को BAFTA में नॉमिनेशन भी मिल चुका है।

लंचबॉक्स
फिल्म लंचबॉक्स के लिए इरफान को कई अवार्ड हासिल हुए।
दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल- बेस्ट एक्टर
एशियन फिल्म अवार्ड्स- बेस्ट एक्टर
एशिया पैसिफिक फिल्म फेस्टिवल- Outstanding Achievement Award
स्क्रीन अवार्ड- बेस्ट एक्टर

दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
साल 2017 में दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इरफान खान को उनके शानदार फिल्म करियर के लिए विशेष सम्मान दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications