बर्थ डे स्पेशल: मिलिए बॉलीवुड के असली 'दबंग' खान से
कहा जाता है बॉलीवुड के तीन खान यानी शाहरूख, सलमान, आमिर के टक्कर में कोई नहीं हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस 'खान' ने अपनी जानदार एक्टिंग की वजह से सभी को पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तक अपनी पहचान बना ली। जी हां हम बात कर रहे हैं इरफान खान की जिन्होंने अपनी धारदार एक्टिंग की बदौलत वो मुकाम हासिल किया है जो बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के हासिल करना आसान नहीं है।
बेशक इरफान को इसके लिए काफी मेहनत और स्ट्रगल करनी पड़ी लेकिन कहते हैं मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और सफलता का कोई शार्टकट..इसे इरफान ने सही साबित किया है।
इरफान को उनकी नेचुरल और वर्सटाइल एक्टिंग की बदौलत उन्हें पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं साथ हीं इरफान को फिल्मफेयर अर्वाड फॉर बेस्ट एक्टर क्रिटिक, बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल और बेस्ट विलेन के अर्वाड भी मिल चुके हैं।
आइये हम आपको बताते हैं इरफान के ऐसे हीं कुछ फिल्म जिनसे इरफान ने जीता सबका दिल


Click it and Unblock the Notifications











