इस सुपरस्टार को देखकर इरफान खान ने लिया था हीरो बनने का फैसला, मां से झूठ बोलकर गए थे NSD

irrfan khan

Irrfan Khan Death Anniversary: बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और मंझे हुए अभिनेता इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। आज भी सिने प्रेमी इरफान खान को भूल नहीं पाए हैं। कैंसर से लंबे समय तक ग्रसित रहने के बाद महज 53 साल की उम्र में इरफान ने दुनिया से अलविदा ले लिया। शानदार एक्टिंग की वजह से इरफान खान का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में डंका बजा।

मेकर्स आज भी इरफान खान को याद करते हैं तो नए कलाकार उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इरफान खान ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की। इरफान खान के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो ऐसे अभिनेता थे जो आखों से अभिनय कर लेते थे। इरफान खान किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते थे। उन्होंने अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम को पाया था।

इरफान खान हमेशा से हीरो बनना चाहते थे। लेकिन, जब उनके घर का माहौल बिल्कुल विपरीत था। इरफान खान ने 10वीं और 12वीं के दौरान खूब फिल्में देखी और फिल्मों का उनके ऊपर अलग प्रभाव पड़ा। इसी दौरान उन्होंने मन ही मन सोच लिया था कि वो एक्टिंग करेंगे।

मिथुन चक्रवर्ती को देखकर आया कॉन्फिडेंस

जब इरफान खान ने पहली बार मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म देखी थी तो उन्हें विश्वास हो गया था कि वो भी एक्टर बन सकते हैं। एक्टिंग को करियर बनाने के लिए कॉलेज के दौरान इरफान खान ने एनएसडी में अप्लाई किया और उनका चुनाव भी हो गया था। लेकिन, उन्हें डर था कि उनकी मां एनएसडी के लिए उन्हें नहीं जाने देंगी।

मां से बोला झूठ

इसलिए उन्होंने अपनी मां से झूठ बोला और कहा कि एनएसडी में पढ़ने के बाद उन्हें लेक्चरर की नौकरी लग जाएगी। इरफान खान की मां उन्हें लेक्चरर ही बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने तुरंत अपनी हामी भर दी थी। इसी दौरान उनके पिता का भी निधन हो गया। तब इरफान खान को लगा शायद उनका सपना पूरा नहीं हो पाएगा।

शुरुआत में किया संघर्ष और...

लेकिन, उनके पिता के टायर के बिजनेस को छोटे भाई ने आगे बढ़ाया और इरफान खान एनएसडी आ गए। एनएसडी में ही उनकी मुलाकात सुतापा से हुई। कुछ सालों के अफेयर के बाद उन्होंने सुतापा से शादी कर ली थी। करियर की शुरुआत में इरफान ने कई सीरियल में काम किया। कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल भी किए। लेकिन, इरफान खान को असल पहचान 'मकबूल' से मिली थी। इस फिल्म के बाद इरफान खान ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। इरफान खान के फैंस आज उन्हें याद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X