IPL 2025: KKR के मालिकों के बच्चे आर्यन, सुहाना और जाह्नवी हैं काफी तेज, जानें किस बच्चे में क्या है खासियत

IPL 2025

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की धमाकेदार ओपनिंग हो चुकी है। आईपीएल में तमाम टीमें हिस्सा लेती हैं जिसमें से एक है शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स। पिछले साल इस टीम क कप्तान थे श्रेयर अय्यर। वहीं इस साल KKR ने टीम के लिए नए कप्तान को चुना है। इस साल अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम के अकेले मालिक शाहरुख खान नहीं है बल्कि इस टीम की एक और मालकिन हैं वह हैं एक्ट्रेस जूही चावला।

Take a Poll

बता दें कि माता पिता के साथ ही अब उनके बच्चे भी इस खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। टीम का ऑक्शन हो या कोई मीटिंग सभी में जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान नजर आते हैं। बता दें कि इन सभी बच्चों के बीच कनेक्शन काफी अच्छा है। बचपन से तीनों का काफी अच्छा बॉन्ड रहा है। सुहाना खान, आर्यन खान और जाह्नवी मेहता तीनों ही धीरूभाई अंबानी स्कूल के पढ़े हैं। वहीं अब शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी इसी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं।

10वीं के आगे चल गए विदेश
आर्यन, सुहाना और जाह्नवी तीनों बच्चों ने ही 10वीं तक धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद आर्यन खान और सुहाना खान को शाहरुख खान ने आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के केंट स्थित सेवेनओक्स स्कूल में भेज दिया था।

सुहाना और आर्यन ने किया ये कोर्स
अपनी स्कूलिंग करने के बाद सुहाना खान और आर्यन खान को कैलिफोर्निया भेज दिया। यूएससी स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन ने टीवी और प्रोडक्शन की डिग्री ली वहीं सुहाना खान ने न्यूयॉर्क के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से एक्टिंग की क्लास ली। इसी के साथ ही सुहाना ने न्यूयॉर्क रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी की थी।

जाह्नवी ने की लंदन से पढ़ाई
ये तो थी सुहाना और आर्यन की पढ़ाई की डीटेल्स वहीं जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता की बात करे तो 10वीं के बाद उन्हें लंदन के चार्टर हाउस बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था। इसके बाद जाह्नवी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। बता दें कि जूही की बेटी जाह्नवी का नाम डीन लिस्ट में शामिल था। और डीन लिस्ट में उनका ही नाम शामिल होता है जो स्टूडेंट्स काफी होनहार होते हैं और जिन्हें काफी अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kolkata knight riders ipl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X