International Yoga Day: शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर समेत ये बॉलीवुड स्टार्स हैं योगासन में माहिर- PICS
21 जून को दुनियाभर में योगा डे मनाया जा रहा है। भारत में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स योग आसन करते अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी ही नहीं, बल्कि योग को मन की शांति के लिए भी किया जाता है। बॉलीवुड सितारों में शिल्पा शेट्टी अक्सर लोगों को मोटिवेट करती दिखती हैं।

बॉलीवुड सितारों के बीच योग बेहद पॉपुलर है। अपनी बिजी लाइफस्टाइल में फिट रहने के लिए सितारे योग का सहारा लेते हैं। कुछ सितारों ने तो साइड बिजनेस के तौर पर भी शुरु किया है और उन्होंने योग स्टूडियो खोल लिए हैं। जैसे शिल्पा शेट्टी ने योग और फिटनेस के सीडी- डीवीडी भी रिलीज किये हैं। शिल्पा विदेशों में भी लोगों को योग की ट्रेनिंग देती हैं।
करीना कपूर और मलाइका भी योग के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। यह फिट रहने का एक तरीका भी है, साथ ही उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है, जो व्यस्त जीवन में बहुत जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications