Women's day 2022 : सेक्सी बॉडी- एब्स, 40 की उम्र में 5 एक्ट्रेस ने उड़ाई नींद, देखकर बोलेंगे उफ्फ

बॅालीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो कि केवल पर्दे पर एंटरटेनमेंट लेकर नहीं आयी है। बल्कि उनका फोकस अपनी सेहत पर भी होता है। यही वजह है कि 40 की उम्र पार ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो कि फिटनेस के लिए कई आम महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। जो कि अपने ग्लैमरस और बोल्डनेस से सोशल मीडिया के साथ कई ऐसी महिलाओं को भी प्रेरित करती हैं जिन्हें फिट रहने के लिए किसी ना किसी लोकप्रिय चेहरे की जरूरत होती है।

Malaika arora,Shilpa Shetty

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चलिए जानते हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जो कि योग और जिम को लेकर हर घर में लोकप्रिय हैं। इंटरनेट पर लगातार इन सभी एक्ट्रेसेस की जिम लुक वाली तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसके साथ 40 प्लस की उम्र होने के बाद भी यह सभी सारा अली खान, आलिया भट्ट को भी अपनी फिगर से कड़ी टक्कर देती रहती हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

46 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया है। योग के बलबूते शिल्पा ने बीते एक साल में अपने दिल, दिमाग और बॉडी को पूरी तरह से मजबूत रखा है। शिल्पा शेट्टी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह योग को सबसे बड़ी प्राथमिकता देती रही हैं। शिल्पा अपने इंस्टाग्राम पर योग से जुड़े अपने डेली रूटीन के वीडियो भी शेयर करती है। इवेंट और टीवी शो में अपनी सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट भी करती हैं।

मलाइका अरोड़ा की जिम बॉडी

मलाइका अरोड़ा की जिम बॉडी

48 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा की जिम बॉडीदेख हर कोई हैरान है।सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी मलाइका अरोड़ा से जिम और परफेक्ट बॅाडी के लिए सलाह लेती रहती हैं। जिम और योग के साथ सही डाइट के जरिए मलाइका इस उम्र में भी सेक्सी फिगर के क्वीन हैं। बिकिनी से लेकर साड़ी तक मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज इंटरनेट पर छाया रहता है।

46 साल की सुष्मिता सेन

46 साल की सुष्मिता सेन

46 साल की सुष्मिता सेन फिटनेस के मामले में अपनी बेटियों को कड़ी टक्कर देती रहती हैं। सुष्मिता सेन के घर पर ही जिम है। योग से वह मन को सेहत मंद रखती हैं। और जिम से वह बॅाडी को शेप में लाने का काम करती हैं। सुष्मिता सेन ने कोरोना के दौरान अपने जिम रूटीन पर सबसे अधिक फोकस किया साथ ही कई सारे वीडियो पोस्ट कर लोगों को प्रेरित भी किया।

बिपाशा बसु बंगाली ब्यूटी

बिपाशा बसु बंगाली ब्यूटी

43 साल की बिपाशा बसु बंगाली ब्यूटी हैं। एब्स बनाने के लिए बिपाशा ने हाल ही में जिम और योग के जरिए कड़ी मेहनत की। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। जहां वह बोल्ड और सेक्सी दिखाई दे रही थीं। बिपाशा की पहचान हमेशा से हिंदी सिनेमा की हॅाट एक्ट्रेसस में होती रही हैं।

श्वेता तिवारी एब्स

श्वेता तिवारी एब्स

41 साल की उम्र में श्वेता तिवारी एब्स के लिए पहचानी जाती हैं। दो साल में श्वेता ने जिम के जरिए अपनी फिटनेस को कमाल का कर दिया है। टीवी की दुनिया में उनकी गिनती सेक्सी एक्ट्रेस में की जाती है।यहां तक वह अपनी 21 साल की बेटी पलक तिवारी को भी ग्लैमरस के मामले में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X