एक है टाइगर..पूरे बॉलीवुड को बनाया दीवाना !
हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ पहली हीं फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गए। । 26 साल के टाइगर पिता जैकी श्रॉफ के लाडले हैं।
शायद आपको पता नहीं हो लेकिन जब टाइगर का जन्म हुआ था तो सुभाष घई जैकी श्रॉफ के घर टाइगर को देखने पहुंचे। टाइगर को देखकर सुभाष ने उनके हाथ में 101 रुपए रखते हुए कहा, 'ये साइनिंग अमाउंट है और तुम्हें बतौर एक्टर मैं ही लॉन्च करूंगा।'
[किंग खान एक थप्पड़ और इस सिंगर का करियर हुआ खत्म !]
जब टाइगर बड़े हुए और उन्होंने एक्टर बनने का फैसला लिया तो सबको यहीं लगा था कि सुभाष अपनी सुपरहिट फिल्म 'हीरो' का रीमेक टाइगर को लेकर बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टाइगर को साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए लॉन्च किया।
हीरोपंती में लोगों ने टाइगर श्रॉफ को काफी पसंद भी किया। टाइगर जल्द हीं श्रद्धा कपूर के साथ बागी में नजर आने वाले हैं। देखिए उनसे जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्टस।


Click it and Unblock the Notifications
