#19Years: फिल्म सुपरहिट करने के लिए.. हीरोईन का नाम तक बदल डाला!
शाहरूख खान की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक परदेस रिलीज हुए आज 19 साल हो गए। 19 साल पहले बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था और रातों रात वो स्टार बन गईं थी। जी हां हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की जिनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक की अच्छी खासी तारीफ हुई थी।
परदेस फिल्म तो अच्छी थी ही साथ ही इस फिल्म के गाने खासकर जबरदस्त थे। आई लव माई इंडिया से लेकर ये दिल दिवाना ,दो दिल मिल रहे हैं.. सब की जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म के 19 साल पूरे होने पर शाहरूख खान के फैन्स ट्विटर पर #19YearsOfPardes ट्रेंड भी कर रहे हैं।
[एक KHAN ने किया धमाका.. लेकिन दूसरों के लिए रास्ता नहीं आसान!]
पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म परदेस सिर्फ महिमा चौधरी की नहीं अपूर्व अग्निहोत्री की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद भी वो कुछ और फिल्मों में नजर आए लेकिन जस्सी जैसी कोई नहीं पॉपुलर सीरियल में अरमान मलिक के किरदार ने उन्हें वापस लाइमलाइट में ला दिया।
सुभाष घई की फिल्म परदेस को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं इससे अच्छी बात उनके लिए और क्या हो सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।


Click it and Unblock the Notifications