पत्नी के साथ मर्डर देखने के बाद इमरान के हाथ में थी कई खरोंचे...
इमरान हाशमी की पर्दे पर इमेज एक किसर ब्वॉय की है। उनकी हर फिल्म उनके लंबे किस सीन के लिए याद की जाती है। पर इमरान ने कुछ ऐसी भी भूमिकाएं की हैं जो यह दिखाती हैं कि वह एक अच्छे और सधे हुए अभिनेता भी हैं।
सितारों की भीड़ में वह ऐसे सितारे हैं जो हर रोल में फिट बैठ जाते है।वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म में इमरान हाशमी शोएब खान के किरदार में नजर आए। इसे दाउद अब्राहिम की भूमिका माना गया। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने एक महात्वाकांक्षी इंसान की भूमिका को पर्दे पर जींवत किया।
सिरियल किसर का टैग अब भी उनका है लेकिन इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है खासकर जब उन्होंने मर्डर अपनी पत्नी के साथ देखी।
भट्ट कैंप की सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर', इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि इस कलाकार ने अभी-अभी ही बॉलीवुड में एंट्री ली है। आइये देखते हैं इमरान हाशमी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications
