सुपरस्टार एक्टर..बेहिसाब फैन्स..मम्मी से अब भी लेते हैं पॉकेटमनी..Mama's Boy

By Shweta

कपूर खानदान का नाम रौशन कर रहे रणबीर कपूर आज 34 साल के हो गए हैं।ऋतिक रोशन के बाद असल में कोई स्टार आया तो वो रणबीर कपूर थे जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी लेकिन फिर भी राय बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्म के बाद उनका करियर लड़खड़ा गया।

[ऐसे ही नहीं बने ये सुपरस्टार्स..एक फिल्म और बदली किस्मत!]

रणबीर कपूर एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फ्लॉप डेब्यू के बावजूद इंडस्ट्री को बता दिया था कि एक स्टार आ गया है। वर्ना सलमान खान के साथ और शाहरूख खान के सामने खड़े होने की हिम्मत भला और किसे हो सकती है।रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार से आते हैं और उनपर भी हमेशा से मीडिया की नजरें रहती थी जैसे आज के समय में अबराम पर रहती हैं। जानिए रणबीर कपूर से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

Ranbir Kapoor

रणबीर का असली नाम रणबीर राज कपूर है। उन्होंने अपने दादाजी राजकपूर का नाम अपने साथ लगाया है।

शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रणबीर कपूर पहले शख्स हैं कपूर परिवार के जो बारहवीं के बाद कॉलेज गए और कॉलेज खत्म भी किए।

रणबीर कपूर भले लोगों के लिए कितने ही बड़े स्टार हो लेकिन आजतक अपनी मम्मी नीतू कपूर से 1500 रूपये हर पॉकेटमनी लेते हैं।

कुछ सालों पहले तक रणबीर कपूर अपने नाखुन भी मम्मी से ही कटवाते थे। थोड़ा अजीब है ना लेकिन ये सच है ।

अगर आपको ये पता है कि रणबीर और दीपिका की पहली मुलाकात बचना ऐ हसीनो के दौरान हुई थी तो ये गलत है। दोनों पहली बार अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे क्योंकि दोनों की शूटिंग एक ही जगह हो रही थी।

कपूर खानदान में हर किसी का निक नेम होता है जैसे ऋषि कपूर का चिंटू, करिश्मा कपूर का लोलो, करीना का बेबो लेकिन रणबीर कपूर का ऐसा कोई भी नाम नहीं है। प्यार से बचपन में या अभी भी कभी भी घर में लोग बाबा कहते हैं।

रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू सिंह का नाम स्पीड डायल से save कर के रखते हैं।

रणबीर कपूर पढ़ाई में कभी भी अच्छे नहीं थे। उन्होंने खुद एक बार कहा था कि वो अक्सर क्लास में अंतिम 5 स्टूडेंट्स में रहते थे लेकिन न्यूयार्क में पढ़ाई के दौरान उन्होंने करीब 300 शॉर्ट फिल्म बनाए।

रणबीर कपूर जब फ्री होते हैं तो वो अपनी फैमिली खासकर भांजी सामरा और डॉग्स के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

ऋषि कपूर हमेशा से काफी अनुशासित पिता थे इसलिए रणबीर कपूर बचपन में भी ऋषि कपूर से डरते थे और आज भी वो अपनी मम्मी के ही ज्यादा क्लोज हैं।

रणबीर कपूर को Nasal Deviated Septum से ग्रसिति जिसकी वजह से वो जल्दी खाते और बोलते हैं

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X