1 करोड़ फीस लेने वाले पहले एक्टर..डायरेक्टर को लगता है इनसे डर..एक्टिंग के 'सम्राट'
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी एक ऐसी जगह बनाई है जहां तक कोई नहीं पहुंच सकता या यूं कहें कोई सोच भी नहीं सकता।नाना पाटेकर बॉलीवुड के एक ही स्टार हैं जिनकी शख्शियत हीं उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। उनका हर अंदाज बाकियों से अलग है।
आज नाना पाटेकर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। नाना पाटेकर अब बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन शानदार फिल्मों में नजर आते हैं जैसे पिछले साल वो मराठी फिल्म नट्सम्राट में नजर आए थे हर कोई उस फिल्म को देख बस उनकी तारीफ करते रहते गया था।

नाना पाटेकर अपने आप में बेहद अलग तरह की पर्सनैलिटी हैं। वो ना कभी सुपरस्टार दिखने की कोशिश करते हैं और ना कभी डिप्लोमैटिक बातें करते हैं। उन्हें जो सही लगता है वो बस वही करते हैं। नाना पाटेकर के बारे में आगे की स्लाइड्स पर देखिए कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications











