Bday SpcL- एक एक्ट्रेस जिनकी ब्रांड वैल्यू थी सलमान से ज्यादा..आज भी है..हमेशा रहेगी!
यूं तो हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस हुई हैं, लेकिन जो मुकाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हासिल किया वो हर किसी के लिए सपना है। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है।
उनके जितनी बेहतरीन डांसर ना बॉलीवुड में कोई एक्ट्रेस थी और ना कोई आज भी आसपास नजर आती है।एक दो तीन..से लेकर घाघरा तक में उनके सारे गानों के लोग फैन हैं चाहे वो आज की पीढ़ी क्यों ना हो जिनके लिए माधुरी दीक्षित बहुत पुरानी एक्ट्रेस हैं।
80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 'तेजाब', 'राम लखन, दिल, बेटा, खलनायक,'हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, और 'देवदास' सहित कई यादगार फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
[एक्स गर्लफ्रेंड की फोटोकॉपी एक्ट्रेस के साथ सलमान खान कुछ युं आते हैं नजर!]
माधुरी दीक्षित आज भी खूबसूरती और स्माइल के मामले में नयी एक्ट्रेसेस को मात देती है। हर एक्ट्रेस का सपना होता है माधुरी दीक्षित जैसा बनना लेकिन सभी जानती हैं कि माधुरी दीक्षित एक है जो कोई और नहीं हो सकता।
उनका क्या स्टारडम रहा होगा आप इससे समझ सके हैं कि माधुरी दीक्षित ने उस समय हम आपके हैं कौन की फीस ढाई करोड से भी ज्यादा ली थी।आज भी आम जनता से लेकर इंडस्ट्री तक में उनके दीवानों की कमी नहीं है।जानिए माधुरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications