BdaySpcL - रेसलिंग ही नहीं..कई खूबियां हैं इस 'दंगल' गर्ल में..हैरान रह जाएंगे
आज दंगल की गीता फोगाट यानि फातिमा सना शेख अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। आप भी जानिए उनसे जुड़ी कुछ मजेदार बातें।
दंगल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म में आमिर खान के साथ साथ फातिमा सना शेख और सनाया मल्होत्रा की खूब तारीफ हो रही है। गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख की भी फिल्म में जमकर तारीफ हो रही है।
[2017 में आने वाली हैं ये ऐतिहासिक फिल्में..हो जाइए तैयार..सभी हैं धमाकेदार]
फातिमा सना शेख आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं और ये जन्मदिन तो उनके लिए वैसे भी खास है। वो रातों रात स्टार बन गईं और उनकी एक्टिंग की भी फिल्म में जबरदस्त तारीफ हो रही है। फातिमा सना शेख पहले भी स्टार किड के तौर पर बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं वो भी कमल हासन और शाहरुख खान जैसे स्टार के साथ। आइए बॉलीवुड की इस नई सुपरस्टार के बारे में आपको कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications