BdaySpcL-अक्षय कुमार हैं सबसे खास..ये बातें नहीं जानते होंगे आप!
अक्षय बॉलीवुड के ऐसे सितारें हैं जो काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ना कोई गॉडफादर ना कोई रॉयल बैकग्राउंड लेकिन अपने मेहनत से उन्होने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई।अक्षय भी इस इंडस्ट्री में पिछले 25 सालों से हैं और वो 105 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं जो शाहरूख,सलमान, आमिर, अजय देवगन से कहीं ज्यादा है।
अक्षय कुमार आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैन्स उनके जन्मदिन को लेकर काफी खुश हैं और सोशल साइट्स पर भी आज दिन भर अक्षय कुमार ही छाने वाले हैं।वो अपनी जिंदगी बेहद शानदार अंदाज में जीते हैं। वो आज के समय में सबसे बड़े स्टार हैं।
[#RarePics- अक्षय कुमार की इन तस्वीरों को ना ही देखें तो अच्छा है...]
अक्षय हर साल 3-4 फिल्में करते हैं जो और उनकी सभी फिल्में मिलाकर 250-300 करोड़ तक की कमाई कर लेती है और इस साल तो उनकी सारी फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। उनके फैंस बाकी स्टार्स की तरह फिल्मों का इंतजार भी नही करना पड़ता।वो एक के बाद एक लगातार फिल्में करते रहते हैं वो भी बिल्कुल अलग-अलग शेड्स की।उनके बारे में कई ऐसी बाते हैं जो आप नहीं जानते होंगे।
मार्शल आर्ट सिखने के बाद वो जब इंडिया आए तो उनके स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी और एक मॉडलिंग असांइनमेंट भी दिया। 2 दिनों में अक्षय ने इतने पैसे कमा लिए जो उनकी 2 माह की तन्ख्वाह से ज्यादा था और अक्षय ने मॉडलिंग में करियर बनाने की सोच ली।

बैंगलोग में एक बार उनकी फ्लाइट मिस हो गई तो वो पास में ही फिल्म स्टूडियो चले गए और वहां प्रमोद चक्रवर्ती ने उन्हें दीदार के लिए साइन कर लिया।
अक्षय कुमार इंटरव्यू सिर्फ सुबह में देना पसंद करते हैं। उनकी सभी इंटरव्यू सुबह 6 बजे के लिए शेड्यूल की जाती है।
एक बार अक्षय कुमार को पता चला राजोश खन्ना अपनी फिल्म के लिए युवा कलाकार की तलाश कर रहे हैं तो अक्षय राजेश खन्ना से मिलने पहुंचे। अक्षय वहां 4-5 घंटे तक इंतजार किया लेकिन वो नहीं मिले। उस समय तो अक्षय ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो राजेश खन्ना की बेटी से शादी करेंगे।
अक्षय कुमार ने ऑनस्क्रीन 8 बार अपना नाम विजय रखा है और सात बार राज जिसमें 5 बार वो राज मल्होत्रा रह चुके हैं। वैसे राज तो शाहरूख का नाम हुआ करता था लेकिन अक्षय को भी इस नाम से खान लगाव है ।
अक्षय कुमार अंधेरा होने के बाद कुछ भी खाना पसंद नहीं करते।
अक्षय अपनी फिल्मों में कभी मेकओवर लेना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि वो अगर 50 साल के हैं तो स्क्रीन पर भी 50 का दिखना चाहिए।
अक्षय कुमार की जिम में इक्विपमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं होता। वो खुद को बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स के जरिये फिट रखना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड में अधिकतर समय फिल्मों की शूटिंग दोपहर से रखी जाती है लेकिन अगर फिल्म में अक्षय कुमार हैं तो फिल्म की शूटिंग सुबह में रखी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications







