BdaySpcL - कॉलेज में भी 'सिंघम' थे अजय देवगन..पॉपुलर था 'अजय गैंग'
अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के सामने अच्छे अच्छे सितारे हिल जाते हैं। आइये आज आपको बताते हैं अजय देवगन के कुछ मजेदार बातें।
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपने दमदार अभिनय से लगभग दो दशक से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं लेकिन कम लोगों को पता होगा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे। उनकी स्टारडम के आगे अच्छे अच्छे सितारे हिल जाते हैं।
आज अजय देवगन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके फैन्स ट्विटर से लेकर हर जगह जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। अजय देवगन के फिल्मी करियर हिट फिल्में, दोस्त, दुश्मन कुछ भी छिपा नहीं है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।
[अजय देवगन के लिए लड़ीं करिश्मा-रवीना लेकिन भा गई काजोल...]
अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय देवगन का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। उन्होंने बैचलर तक की पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे।

इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे'के निर्माण में व्यस्त थे।एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग बनने वाले इस एक्टर ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं।
आइये आज आपको बताते हैं अजय देवगन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और सिक्रेट्स।


Click it and Unblock the Notifications