..................... Inspired by these Bollywood stars, choose your outfit on the occasion of Navratri|नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के इन स्टार्स से Inspire होकर चुने अपना Outfit| - Hindi Filmibeat

नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के इन स्टार्स से Inspire होकर चुने अपना Outfit

नवरात्रि के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में क्या बुढ़ा और क्या बच्चा, सभी अपने बेस्ट लुक में दिखने की कोशिश करते हैं। घरों को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है। ऐसे में सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी अपने-आप को पारंपरिक परिधानों में तैयार करते हैं। हालांकि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के बारे में कहा जाता है कि उनके पास फैशनेबल कपड़ों के ऑप्शन कम ही होते हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि नवरात्रि पर किन कपड़ों में खुद को दूसरों से अलग और ट्रेंडी दिखाया जाए तो बॉलीवुड के इन एक्टर्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

आइए आपको जानकारी देते हैं नवरात्रि पर बॉलीवुड एक्टर्स के ट्रेंडी फैशन के बारे में

 शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

आमतौर पर सभी तरह के फेस्टिवल्स पर शाहिद ट्रेडिशनल और एथनिक कपड़ों में ही नजर आते हैं। मौका नवरात्रि का हो तो शाहिद कपूर के इस लुक से इंस्पायर हुआ जा सकता है। ऑफ व्हाइट कलर की इस आउटफिट में शाहिद बेहद हैंडसम लग रहे हैं। ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ते के साथ शाहिद ने मैचिंग स्कार्फ को पेयर किया है। शाहिद के इस कुर्ते पर और स्कार्फ पर बिड्स का काम किया हुआ है। इसके साथ शाहिद ने ह्वाइट कलर का स्ट्रेट पैंट और ब्राउन कलर की वेलवेट बुट को पेयर किया है।

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह :

रणवीर आमतौर पर एथनिक कपड़ों में बेहद हैंडसम लगते हैं। रणवीर सिंह के इस लुक से इंस्पायर होते हुए आप भी सिंपल सी दिखने वाली सफेद कुर्ता-पायजामा के सेट को नेवी ब्लू कलर की नेहरू जैकेट के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके साथ ब्राउन जूते काफी जंचेंगे जो आपको नवरात्रि पर सिंपल लेकिन क्लासी लुक देगा।

वरुण धवन :

वरुण धवन :

कई मौकों पर वरुण धवन को एथनिक कपड़ों में स्पॉट किया गया है। अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी वरुण के पहने हुए एथनिक कपड़ों से आप किसी भी फेस्टिवल पर इंस्पायर हो सकते हैं। इस लुक में वरुण धवन डायनैमिक लग रहे हैं। वरुण के इस काले कुर्ते पर गोल्डन कलर का गोटा-पट्टी का काम किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने हैवी वर्क वाला मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है।

राजकुमार राव :

राजकुमार राव :

फेस्टिव मूड के लिए राजकुमार राव का यह लुक बिल्कुल कॉम्प्लिमेंट करता है। राजकुमार के पीले रंग के इस खादी कुर्ते की लंबाई ज्यादा नहीं है और पूरे कुर्ते में बटन्स लगाए हुए हैं जो इसे मॉडर्न लेकिन एक खास फेस्टिव लुक भी देता है। अपने इस लुक को राजकुमार ने ह्वाइट स्ट्रेट पैंट्स के साथ कम्प्लीट किया है जिसके साथ उन्होंने राजस्थानी मोजड़ी को पेयर किया है। आप चाहे तो इस लुक के साथ राजस्थानी मोजरी की जगह ब्राउन या ब्लैक कलर के लोफर भी पेयर कर सकते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

सिद्धार्थ मल्होत्रा :

काला ऐसा रंग होता है जिसे पहनने वाला हर इंसान खूबसूरत लगता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस काले कुर्ते से इंस्पायर होकर आप भी काला या फिर किसी डीप कलर का कुर्ता नवरात्रि पर अपने लिए चुन सकते हैं। सिद्धार्थ के इस कुर्ते पर नेकलाइन और कुर्ते को बाजुओं पर व्हाइट कलर का थ्रेड वर्क है जो इसे फेस्टिव लुक देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X