Pics - तो कुछ ऐसा है अक्षय कुमार का शानदार आशियाना..देखते रह जाएंगे!
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो अपनी जिंदगी बेहद सिंपल तरीके से जीना चाहते हैं और उसी तरह से वो रहते भी हैं। अक्षय कुमार की लाइफ काफी अनुशासन भरी होती है जैसे सुबह 4 बजे उठ जाना और रात में जितना जल्दी हो सके वापस घर आ जाना।
अक्षय कुमार शाम के 7 बजे के बाद रात का खाना भी नहीं खाते। ऐसी डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के कारण ही वो साल में 3-4 फिल्में कर पाते हैं। कुछ दिनों पहले ही आई फिल्म रूस्तम भी लोगों को काफी पसंद आई और फिल्म अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। अक्षय कुमार के अलावा ट्विंकल खन्ना भी इंटिरियर डिजाइनिंग और कॉलम लिखती हैं।
['ऐश्वर्या राय को सिर्फ एक बात का मलाल..इस एक्ट्रेस की फिल्म क्यों नहीं की']
अपने घर का भी इंटिरियर ट्विंकल खन्ना ने खुद ही किया है। अक्षय वाइफ ट्विंकल और दोनों बच्चे आरव और नितारा के साथ अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। उनका यह आलीशान डुप्लेक्स जुहू बीच के सामने बना हुआ है। घर का इंटीरियर उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने किया है। ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर और अक्षय कुमार का क्लोजेट है।
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन पड़ोसी हैं। जुहू स्थित सी-फेसिंग इस बिल्डिंग में दोनों का आशियाना है। अक्षय इस इमारत में पिछले कुछ सालों से रह रहे हैं। जबकि ऋतिक पिछले साल ही तीसरी मंजिल पर शिफ्ट हुए हैं। दोनों ने कभी कोई फिल्म साथ नहीं की, लेकिन इनके बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं। देखिए अक्षय कुमार के घर की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications