प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का आलीशान बंगला, यहां गुजार रहे हैं लॉकडाउन- INSIDE PHOTOS देखते रह जाएंगे
कुछ ही दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी कि वो पूरे दो महीने के बाद घर के बाहर निकली हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन के दौरान लॉस एंजेलिस में साथ वक्त गुजार रहे हैं। बता दें, लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा का आलीशान बंगला है, जो किसी महल से कम नहीं। 2019 में लॉस एजेलिस के सैन फर्नेंडो वैली में प्रियंका- निक ने अपने लिए यह आशियाना खरीदा था, जिसकी कीमत है 20 मिलियन डॉलर। यह 20,000 वर्ग फुट में फैली है।

अपने कुछ खास दोस्त और परिवार के लोगों के साथ प्रियंका- निक यहां लॉकडाउन में वक्त गुजार रहे हैं। प्रियंका और निक की शादी किसी ग्लोबल अफेयर से कम नहीं थी। वहीं, जब इस जोड़ी ने यह घर लिया था, तो भी काफी चर्चा हुई थी और सभी इस घर की झलक देखना चाहते थे। बता दें, निक के भाई जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर भी पास में ही रहते हैं और उनकी बंगले ही कीमत 14 मिलियन डॉलर है।


Click it and Unblock the Notifications











