..................... Influencer Shilpa Khatwani Earn 50 Lakh Monthly With Husband Sajid Shahid know how to earn from social media - Hindi Filmibeat

यू-ट्यूबर Shilpa Khatwani ने बताई हर महीने सोशल मीडिया से 50 लाख कमाने की सबसे आसान ट्रिक, आप भी करें ट्राय

Shilpa Khatwani Sajid Shahid Income

Shilpa Khatwani Sajid Shahid Income: सोशल मीडिया पर ऐसे काफी सारे इनफ्लुएंसर्स है जो कि दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट परोसते हैं। इतना ही नहीं वह अपने कंटेंट के दम पर हर महीने लाखों रुपए कमा लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही इनफ्लुएंसर के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम शिल्पा खतवानी है। उनकी वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देखते हैं और काफी पसंद भी करते हैं।

दरअसल आपको बता दें कि शिल्पा अपने पति साजिद शाहिद के साथ में अक्सर वीडियो बनाती हुई नजर आती हैं। वह बरेली के रहने वाली है और उनकी पढ़ाई लिखाई भी उसी शहर से हुई है। हालांकि उन्होंने पहले तो मांस कम्युनिकेशन दिल्ली से किया और वहां पर उनकी मुलाकात साजिद शाहिद से हुई।

शिल्पा और साजिद दोनों नहीं अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की। दोनों पहले तो ब्रांच के लिए शूट करते और बाद में सेलिब्रिटीज के लिए फोटोशूट करने लगे। हालांकि तब तो उन्होंने कंटेंट क्रिएशन के लिए नहीं सोचा और शादी के बाद कोरोना के समय पर उनके दिमाग में रील बनाने का आईडिया आ गया।

शिल्पा के अनुसार शुरू से उनकी रील बहुत ज्यादा पसंद की जाती थी और फॉलोअर्स भी 5000 से एक लाख एक महीने के अंदर ही हो गए थे। शिल्पा ने बताया कि अगर आपको भी इसी लाइन में आगे जाना है तो रोज कम से कम एक वीडियो जरुर शेयर करनी चाहिए। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपकी कमाई व्यूज के जरिए होती है और इंस्टाग्राम पर ब्रांड कोलैबोरेशन होता है।

शिल्पा ने आगे भी यह भी बताया कि अगर आप फूड ब्लॉगर है और इंस्टाग्राम पर अपनी रेसिपीज को शेयर करते रहते हैं। तो वहां पर ब्रांड्स आपके साथ में कांटेक्ट कर लेते हैं। जैसे कि कहते हैं कि आप हमारा मसाला या फिर तेल इस्तेमाल करो और वह इसके लिए आपको पैसे देंगे। शिल्पा के अनुसार ऐसा करके आप 20 हज़ार से 50 लाख तक की कमाई घर पर बैठे-बैठे कर सकते हैं।

Read more about: shilpa khatwani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X