भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस के घर पर पड़ा छापा, मिली 10 हज़ार से ज़्यादा साड़ी और 28 किलो सोना

Jayalalithaa

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सारी हसीनाएं हैं, जो कि आज के वक्त में टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार हो जाती हैं. जिनमें रश्मिका मंदाना और संबंध था रुथ प्रभु जैसी अभिनेत्रियों का नाम शुमार है. इतना ही नहीं ये अभिनेत्रियां अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों का चार्ज करती है. भारत में सबसे अमीर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट हर साल बदल जाती है.

श्रीदेवी से भी ज्यादा मशहूर थी यए हसीना

यहां तक कि आपको बता दें कि 90 के दशक में श्रीदेवी ने बॉलीवुड पर राज किया और हर एक फिल्म के लिए वह 1 करोड़ से भी ज्यादा का चार्ज किया करती थी. जिसके बाद में कई सारी अभिनेत्रियों ने भी अपनी फीस बढ़ा दी. लेकिन आज हम आपको तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी क्वीन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने असाधारण संपत्ति अर्जित की. इतना ही नहीं रहे 1960 के दशक की सबसे मशहूर और सुपरस्टार हीरोइनों में शुमार थी.

जय ललिता ने फिल्मों के बाद राजनीति में भी आजमाया हाथ

दरअसल, आज बात कर रहे हैं तमिल फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज और दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता की. जिनकी संपत्ति की तुलना आज की मशहूर अभिनेत्रियां जैसे कि ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और यहां तक कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से भी हम उनकी तुलना नहीं कर सकते हैं. बता दें कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री रही जयललिता अपने समय की तमिल अभिनेत्रियों में सबसे सफल हसीना के रूप में जानी जाती थी. उन्होंने फिल्मों से लेकर राजनीति तक में काफी संपत्ति अर्जित की. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने 31 साल की उम्र में ही फिल्मों से संन्यास लिया.

जयललिता के यहां पड़ा छापा

डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता दें कि साल 1997 में जयललिता के राजनीतिक करियर के चरम पर पहुंचने के बाद में कुछ ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने चेन्नई में उनके 'पोएस गार्डन' आवास पर छापा मार दिया था. छापे के दौरान बड़े पैमाने की संपत्ति का पता लगाया गया. जिसमें 10,500 साड़ी, 91 गाड़ियां 28 किलोग्राम सोना और 800 किलोग्राम चांदी भी मिले.

1960 में करियर की की शुरुआत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1948 में पूर्व मैसूर राज्य (वर्तमान कर्नाटक) के मांड्या में जयराम जयललिता का जन्म हुआ. जिसके बाद उन्होंने 1961 में अपनी एक्टिंग के करियर की शुरुआत की. सबसे पहले वह कन्नड़ भाषा की फिल्म श्रीशैला महाथमे में नज़र आईं. इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया था और इसे 1961 में रिलीज किया गया था. फिल्मों और नाटकों में भाग लेने के बाद में उन्होंने 1960 के दशक के मध्य तक तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाना शुरू कर दिया था.

सभी फेमस अभिनेताओं के साथ में किया था काम

जिसके बाद में जयललिता ने 1968 में बॉलीवुड डेब्यू किया. बता दें कि वह धर्मेंद्र के साथ में फिल्म इज्जत में नजर आई थी. जयललिता अपने वक्त के सबसे सफल अभिनेताओं के साथ में भी काम कर चुकी हैं. जिसमें अक्कीनेनी नागेश्वर राव, एमजी रामचंद्रन, जयशंकर और एनटी रामा राव जैसे सितारे भी शुमार हैं. जयललिता 70 के दशक की साउथ इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में शुमार बन गई थी.

68 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

लेकिन 1980 में जयललिता ने अपने फिल्मी करियर को विराम दिया और राजनीति की तरफ रुख किया. जिसके बाद में वह एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर आई. उनकी लोकप्रियता अम्मा के रूप में हुई. बता दें कि जयललिता ने 1991 से लेकर 2016 तक यानी कि 25 सालों तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री का पद संभाला. इस दौरान उन्होंने पांच बार पूरी बहुमत के साथ में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल किया. लेकिन बाद में दिसंबर 2016 में 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और उस वक्त भी वह तत्कालीन मुख्यमंत्री बनी रही थी.

More from Filmibeat

Read more about: jayalalithaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X