इस हिंदी फ़िल्म में पहली बार हुआ था हीरो-हीरोइन के बीच लिपलॉक किस, कई मिनट तक लगातार करते रहे...

First Liplock Movie: आज के समय में बॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेट और लिप लॉक सीन कोई बड़ी बात नहीं है। बल्कि यह भी कहा जा सकता है कि बिना किसिंग सीन के फिल्में बना काफी ज्यादा काम हो चुका है और अक्सर छोटा-मोटा किसिंग सीन भी फिल्म देखने को मिल जाता है। लेकिन इस बात को शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग सीन या फिर लिपलॉक सीन कब से शुरू हुआ? तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।
आजादी से पहले बनी थी ये फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब पहली बार हिंदी फिल्मों में लिप लॉक सीन दिखाया गया था तो इस फिल्म को आजादी से पहले शूट किया गया था। उस दौड़ में लिपलॉक तो दूर रोमांटिक सीन शूट होना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में पहला लिप लॉक सीन शूट किया गया। इस फिल्म का नाम था 'कर्मा'। इस फिल्म को साल 1933 में रिलीज किया गया था। जिसमें देविका रानी और हिमांशु राय ने लीड किरदार निभाया था।
4 मिनट तक लगातार चलता रहा किसिंग सीन
आपको जानकर हैरानी होगी कि मशहूर अभिनेत्री देविका रानी को पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के अवार्ड जैसे ख़िताबों से नवाजा जा चुका है। वह अपने समय की टॉप अभिनेत्री रह चुकी है। साल 1930 से लेकर साल 1940 के दशक में उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म 'कर्मा' के दौरान उन्होंने हिमांशु राय के साथ में स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म के दौरान हिमांशु के साथ में एक्ट्रेस ने 4 मिनट तक लंबा किसिंग सीन दिया। इस सीन के दौरान हिमांशु को सांप काट जाता है और वह बेहोश हो जाते हैं। इसी वक्त देविका उनको बार-बार चूमती हुई नजर आती है।
अपने ही पति संग किया लिप लॉक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले देविका रानी और हिमांशु राय शादी कर चुके थे। इसीलिए फिल्म 'कर्मा' के दौरान देविका ने किसी और को नहीं बल्कि अपने खुद के पति के साथ में ही लिप लॉक सीन शूट किया था। हिमांशु राय ने बतौर एक्टर फिल्म में काम तो किया था लेकिन आपको बता दें कि वह इस फिल्म के मेकर भी थे।


Click it and Unblock the Notifications











