तलाकशुदा दो बच्चियों की मां पर इस क्रिकेटर का आया दिल, हसीना ने नरक बना दी जिंदगी

भारत के तेज गेंदबाज कहे जाने वाले मोहम्मद शमी को भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ी राहत मिल चुकी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले ही शमी कोलकाता में मौजूद थे। एशिया कप खेलने के बाद में वह सीधा एक केस के सिलसिले में घर पहुंच गए और वहां पर उनको जमानत भी मिल गई थी। लेकिन अब वह आने वाली सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।
कोर्ट से शमी को मिल चुकी है जमानत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज कहे जाने वाले मोहम्मद शमी को पहली पत्नी हसीन जहां द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप में कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश होना पड़ा था। इतना ही नहीं एशिया कप टूर्नामेंट खत्म होने के बाद में वह सीधा कोलकाता गए। जहां पर 19 सितंबर मंगलवार को उनकी कोर्ट में पेशी हुई और उसके बाद में जमानत हो गई।
पहली ही नजर में शमी और हसीन को हो गया था एक दूसरे से प्यार
इतना ही नहीं अब वह बड़ी राहत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं। इतना ही नहीं इसके ठीक बाद में ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाने वाला है। दरअसल आपको बता दें कि साल 2012 में एक आईपीएल मैच के वक्त हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर के लिए चीयर लीडर के तौर पर काम कर रही थी। इसी दौरान मोहम्मद शमी की हसीन जहां से मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
हसीन जहां की पहले भी हो रखी थी शादी
धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और वह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद में दोनों ने शादी रचाई और साल 2014 में 6 जून को शादी रचा ली थी। दोनों की शादी मेंपरिवार जन और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन जब हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच विवाद सामने आया तो यह खबर भी सामने आने लगी कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
मॉडलिंग के लिए छोड़ पहले पति
दरअसल शमी से पहले हसीन जहां की शेख सैफुद्दीन के साथ में शादी हुई थी। दोनों का साल 2010 में तलाक हुआ। खबरों के अनुसार हसीन जहां को पहले पति से दो बेटियां भी हुई थी। हसीन जहां अपना कैरियर मॉडलिंग में बनाना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया था। हसीन जहां ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की और वह आत्मनिर्भर बनना चाह रही थी।


Click it and Unblock the Notifications

