अधेड़ उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने 28 साल की लड़की संग की शादी, हनीमून पर जाने के लिए....

Arun Lal Second Marriage To Bulbul Saha: बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारों के बीच काफी गहरा नाता है। इसी के अलावा अब भारतीय क्रिकेटर भी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई सारे ऐसे भारतीय क्रिकेटर मौजूद है जिन्होंने दूसरी शादी रचाई और चर्चा का विषय बन गए। इस लिस्ट में विनोद कांबली, योगराज सिंह और दिनेश कार्तिक जैसे क्रिकेटर शामिल है। इसके साथ ही अरुण लाल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। क्रिकेटर ने अपने से 28 साल छोटी लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली।
दरअसल हम बात कर रहे हैं पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल की। साल 2022 में उन्होंने अपने से 28 साल छोटी लड़की के साथ में शादी की थी और उनका नाम बुलबुल साहा है। पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया फिर शादी करने का फैसला लिया। अरुण की पहली पत्नी का नाम रीना था और दोनों का कुछ साल पहले तलाक हुआ। यहां तक कि शादी से पहले उन्होंने एक्स वाइफ की परमिशन ली थी।
बता दें कि अरुण लाल ने अपनी शादी के बाद 2 जुलाई 2022 को स्वस्थ और निजी कारणों के चलते बंगाल रणजी टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे डाला। बताया तो यह भी गया था कि उन्होंने हनीमून पर जाने के चलते कोचिंग पद से इस्तीफा दिया। उनकी पत्नी बुलबुल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर यह भी कहा कि हमारा कोई पहली नजर वाला प्यार नहीं था और हम सिर्फ आम फ्रेंड्स के जरिए एक पार्टी में एक दूसरे से मिले।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरुण लाल ने भारत के 16 टेस्ट मैच और 13 वनडे मैच भी खेले हुए हैं। इसी वक्त में उन्होंने 729 और 122 रन भी बनाए थे। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 93 रहा और वह अपने इंटरनेशनल करियर के एक भी शतक नहीं जड़ पाए थे। उनके नाम पर सिर्फ एक अर्धशतक है। हालांकि अब वह अपनी दूसरी शादी के बाद अपने नीचे जीवन में काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications