फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे मनहूस साल, 2020 में इन हस्तियों ने की खुदकुशी!
साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में मनहूसियत छाई ही रही। करोड़ों लोगों की जान इस साल में गई। शायद ये साल आजतक के इतिहास में मनहूसियत के लिए दर्ज होगा। साथ ही साल 2020 बॉलीवुड व भारतीय इंडिस्ट्री के लिए भी बहुत ही बुरा बीता। ये पीड़ा दुगुनी तब हुई जब कुछ सेलिब्रेटिज ने सुसाइड किया। साल 2020 में कई अभिनेताओं व कलाकारों ने आत्महत्या कर ली।
हाल में ही पताल लोक व काई पो छे फिल्म कलाकार आसिफ बसरा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया कि अभिनेता ने डिप्रेशन के चलते खुदकुशी कर ली। इस दुखद घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया।
अनुपम खेर, राजकुमार राव समेत कई स्टार्स ने आसिफ बसरा के निधन पर दुख जताया। सभी ने उनके साथ बिताए हर एक पल को याद किया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आसिफ पिछले कई महीने से विदेशी महिला दोस्त के साथ लिव इन में रह रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











