श्राप या कोई बद्दुआ! चौंका देगा इन 4 स्टार्स की मौत का सच, दर्दनाक हुआ था अंत

These Celebs Shocking Death

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कई बार अपनी दुखद कहानी को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस भी उनके साथ में होने वाली हर एक घटना पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। अगर उनका मनपसंद स्टार परेशानी में होता है तो वह उनके लिए दुआ करते हैं। इतना ही नहीं कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्हे फैन्स पर्दे पर देखते हैं और बाद में अचानक से वह दुनिया से चले जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पर्दे पर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की और अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फैंस को भी धक्का लगा था।

इन्द्र ठाकुर

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर कहे जाने वाले इन्द्र ठाकुर भी इस लिस्ट में शुमार है। बता दे कि उन्होंने नदिया के पार फिल्म में काम किया था। वह हिंदी सिनेमा के पहले विलन हीरालाल ठाकुर के सबसे छोटे बेटे थे। साल 1950 में उनका जन्म हुआ और शुरू से ही पढ़ाई में काफी ज्यादा इंटेलिजेंट भी थे। हमेशा से उन्हें फैशन डिजाइनिंग का काफी शौक रहा। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन डिजाइनिंग के चक्कर में उनके विदेश तक भी काफी ज्यादा नाम हो चुका था। लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल कर रख दिया।

दरअसल साल 1985 में अमेरिका में हुई इंटरनेशनल फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता को उन्होंने अपने नाम कर लिया। जिसका अवार्ड लेने के बाद में वह कनाडा घूमने के लिए चले गए और वहां से वापस भारत के लिए लौट रहे थे। 23 जून 1985 को उनकी फ्लाइट थी और इंडिया 182 जो कि लंदन से दिल्ली होते हुए मुंबई आने वाली थी। इस फ्लाइट में आतंकवादियों ने सूटकेस बम रख दिया और वह फट गया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर सुनते ही फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हो गए थे।

महावीर शाह

महावीर शाह 80 से 90 के दशक के जाने माने एक्टर हुआ करते थे। उन्हें किसी फिल्म में तो विलन का किरदार मिलता था तो किसी और फिल्म में विलेन के दोस्त का किरदार निभाने को मिला। उनकी एक्टिंग इतनी लाजवाब थी कि हर कोई उनसे इंप्रेस हो गया। उन्होंने गुजराती परिवार में जन्म लिया और शुरू से ही एक्टिंग का शौक रखा। धीरे-धीरे 1977 में उन्हें 17 साल की उम्र में एक पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला।

महावीर शाह ने तेजाब और तिरंगा जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। लेकिन किसको पता था कि उनकी मौत इतनी दर्दनाक होगी। दरअसल उन्हें अपने परिवार के साथ में घूमने का काफी शौक था और वह अमेरिका अमेरिका घूमने का प्लान बना लिया। महावीर अपने बच्चों और पत्नी के साथ दोस्तों के साथ में एक ट्रिप पर गए। सड़क के रास्ते से वह शिकागो जा रहे थे और अचानक से उनकी गाड़ी को पीछे से किसी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बच गए लेकिन परिवार की उन्हें चिंता होने लगी। गाड़ी से उतरकर पत्नी और बच्चों का हाल जा रहे थे कि अचानक से ही दूसरी तेज रफ्तार में गाड़ी आती है और उनको बहुत ही बेदर्दी के साथ में कुचल कर चली जाती है। इस दौरान एक्टर की मौत हो गई और 40 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

नरेंद्र नाथ

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रेमनाथ और राजेंद्र के सबसे छोटे भाई नरेंद्र नाथ थे। भले ही उनके भाई हीरो बनने का ख्वाब लेकर इंडस्ट्री में आए थे लेकिन नरेंद्र खलनायक बनकर इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका काम एक हादसा बनकर उभरा। साल 1998 में उनकी फिल्म महल रिलीज हुई। वह कई सालों से घर नहीं गए थे तो इसी चक्कर में वह जबलपुर अपने घर गए। घर से जब किसी काम के लिए बाहर निकले तो उनका एक्सीडेंट हो गया। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि खाना पीना और चलना तक मुश्किल हो गया था। चोट और कमजोरी के चलते उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।

सौंदर्या

फिल्म सूर्यवंशम में सौंदर्या ने हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार निभाया था। बता दे कि वह कर्नाटक में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। हालांकि उनके पिता कन्नड़ फिल्मों के लेखक और एक्टर हुआ करते थे इसी वजह से उनका इस इंडस्ट्री की तरफ रुझान बढ़ा। वह पहले ही फिल्म से स्टार बन गई थी। साल 1999 में सूर्यवंशम फिल्म में उन्हें लीड किरदार मिला। लेकिन साल 2003 में उन्होंने शादी रचाई। लेकिन 31 साल की उम्र में हवाई हादसे में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह साल 2004 में एक पॉलीटिकल रैली में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रही थी और कुछ देर के बाद ही वह क्रश हो गया। बताया जाता है कि उसे वक्त सौंदर्य प्रेग्नेंट थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X