इस हसीना के प्यार में हुए दीवाने, 3 शादी के बावजूद नहीं मिला प्यार.. दर्दनाक हुई मौत

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में शुमार एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपने समय की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुआ करती थी. लेकिन आपको बता दें कि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी है. उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया. ईशा कोप्पिकर की अदाकारी के साथ-साथ उनकी अदाओं का भी हर कोई दीवाना हुआ करता था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान के साथ में कई फिल्मों में कम कर चुके एक्टर इंद्र कुमार उनके प्यार में पूरी तरीके से पागल हो चुके थे और पूरी उम्र उनके प्यार में कैद होकर रह गए.
ईशा और इंदर का नहीं हो पाया प्यार मुकम्मल
जानकारी के लिए बता दें कि ईशा कोप्पिकर आज के वक्त में अपने पति टिमी नारंग और बेटी रियाना के साथ में खुशहाल जिंदगी की रही हैं. लेकिन 90 के दशक में इंदर कुमार के साथ अपने रिश्तों को लेकर वह काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर चुकी हैं. हालांकि दोनों का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया. जब दोनों का रिश्ता टूटा तो एक्ट्रेस ने अपने करियर पर ध्यान लगाया तो वही इंदर कुमार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.
प्रेगनेंसी के दौरान पहली पत्नी को दिया तलाक
वांटेड के एक्टर ने सोनम करिया के साथ में शादी रचाई. लेकिन फिर भी वह ईशा कोप्पिकर को अपने दिल से निकल नहीं पाए. शादी के बाद भी वह एक्ट्रेस से मिलते जुलते रहे. लेकिन जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थी तो उन्होंने तलाक ले लिया. एक्टर की पत्नी सोनम ने स्पॉट बॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया था की बेटी का पिता बनने की खबर पर इंदर ने कोई भी रिस्पांस नहीं दिया था.
तीन तलाक के बाद जीने की ख्वाहिश हुई खत्म
अपने अधूरे प्यार और तलाक के बाद में इंदर कुमार पूरी तरीके से टूट गए थे. जिस वजह से उन्होंने शराब का सहारा लिया. जिस वजह से उनके पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ भी खराब हो गई. उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने कमलजीत कौर के साथ में दूसरी शादी रचाई. 1 साल के भीतर उनकी दूसरी शादी भी टूट गई. बाद में साल 2013 में उन्होंने तीसरी बार शादी रचाई और पल्लवी शराफ से शादी की. 4 साल में उनका यह रिश्ता भी टूट गया. अपने इन असफल रिश्तों और तीन तलाक के बाद में इंदर कुमार पूरी तरीके से टूट गए थे. उनके अंदर जीने की ख्वाहिश नहीं बची. शराब में डूबे हुए एक्टर का 28 जुलाई 2017 में निधन हो गया.


Click it and Unblock the Notifications











