स्वतंत्रता दिवस: इन फिल्मों में दिखाया गया भारत के बेहतरीन पल, लोगों ने खूब किया पसंद
पूरे देश में सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि हमारे देश को आजाद हुए 15 अगस्त को 75 साल हो जाएंगे। जाहिर है, ऐसे खास मौके पर हम और आप सभी अधिक देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाते हैं।
फिल्मों की बात की जाए तो भी देशभक्ति एक ऐसा विषय है जो कभी पुराना नहीं होता है। हमेशा से हर वर्ग के दर्शकों को देशभक्ति से जुड़ी फिल्में अच्छी लगते हैं। देशभक्ति से जुड़ी वैसे तो कई युद्ध आधारित फिल्में भी बॉलीवुड में बन चुकी है।

लेकिन, कुछ फिल्म बॉलीवुड में ऐसी भी बनी है जिसमें भारत की महानता या यूं कहें भारत के बेहतरीन साइड को दिखाया गया है। इसमें भारत के ऐसे पलों को दिखाया गया है जो हर नागरिक के लिए खास रही या हम बस खुशी से झूम उठे। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल तक की फिल्में शामिल हैं।

'मिशन मंगल' देख हुआ गर्व
विद्या बालन, तापसी पन्नू और अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल में उस पल को दिखाया गया जब भारत कैसे मंगल ग्रह पर पहली बार पहले ही प्रयास में पहुंचा।

'एयरलिफ्ट' देखकर हुआ एहसास
अक्षय कुमार स्टारर 'एयरलिफ्ट' देशभक्ति से जुड़ी फिल्म थी जिसमें 1990 के गल्फ वॉर को दिखाया गया है, जब कुवैत से 1,70,000 हिंदुस्तानियों को वहां से बचाकर भारत की धरती पर लाया गया था। यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी और भारतीयों के लिए बहुत बड़ा पल था।

'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की कहानी
आ.माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में दिखाया गया भारत का दम
2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की कहानी सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर है, जो भारत ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पार पाकिस्तानी आतंकवादियों के ऊपर की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को देखकर हर कोई भावनात्मक होने के साथ-साथ जोश से भर गया था।

'केसरी' में दिखाई गई वीर गाथा
अक्षय कुमार ने फिल्म 'केसरी' में हविल्दर इशर सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म साराग्रही के युद्ध पर आधारित है जिसमें 21 सिख सैनिकों ने मिलकर दस हजार घुसपैठियों का मुकाबला किया था। केसरी को युद्ध आधारित फिल्मों में सबसे आइकॉनिक फिल्म मानी जाती है। इस युद्ध की कहानी को देख हर किसी को अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











