Independence Day: बॉलीवुड एक्टर्स जो आज भी हैं स्वतंत्रता दिवस-गणतंत्र दिवस में कंफ्यूज, हो चुके हैं ट्रोल...

Independence Day

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर कोई शुभकामनाएं देता है। कोई व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाता है तो कोई पोस्ट शेयर करता है, लेकिन बता दें कि कई ऐसे सितारे भी हैं जो स्वतंत्रता दिवस विश करने की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अलग अंदाज में देशभक्ति दिखाने की वजह से बुरे फंस चुके हैं। वहीं कई ऐसे भी सितारे हैं जो आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में कंफ्यूज हैं। बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहले आती हैं शिल्पा शेट्टी चलिए जातने हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है।

तापसी पन्नू
फिर आई हसीन दिलरुबा की रानी उर्फ तापसी पन्नू ने साल 2021 में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 71वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस गलती को सुधार लिया था, लेकिन ऐसा करने में उन्हें काफी देर हो गई थी। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को लेकर कंफ्यूज हो गई थीं। एक्ट्रेस ने एक बार गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। शिल्पा शेट्टी को इस गलती को सुधारने में काफी समय लग गया था। तब तक उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था और वह बुरी तरह ट्रोल हो चुकी थीं।

परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार परिणीति चोपड़ा भी एक बार बड़ी भूल कर चुकी हैं। साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस की बधाई 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त को दी थी। जिस वजह से एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं।

ईशा गुप्ता
अपने बोल्ड लुक्स की वजह से चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। जिस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट में सुधार किया था।

जावेद अख्तर
स्क्रिप्ट राइटर और कवि जावेद अख्तर भी एक बार स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। साल 2020 में जावेद अख्तर ने 15 अगस्त को देर रात लगभग रात के 11 बजे शुभकामनाएं दी थीं। जिस वह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X