Independence Day 2024- कोरोना काल में मसीहा बने ये बॉलीवुड सितारे, जानिए सच्चे देशभक्तों की लिस्ट!

Independence Day 2024- जब देश में कोरोना आया तो ये महामारी कइयों के लिए भुखमरी लेकर आई। इस दौरान करोड़ो ऐसे लोग थे जो कि भूखे मर रहे थे और उनकी जॉब्स बंद हो गई थीं।
लेकिन कहते हैं कि देशभक्ति दिखाने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप सीमा पर ही हो और लड़ाई कर रहे हों। आप देश के अंदर रहकर भी अपनी देशभक्ति जाहिर कर सकते हैं।
आज हम बात करेंगे उन्ही देशभक्त बॉलीवुड सितारों की जो इस महामारी के समय मसीहा बनकर सामने आए। इस स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर आप जानिए उन अभिनेताओं के नाम जिन्होने देशभक्ति का सुबूत देते हुए अपने खजाने जरूरतमंदों के लिए खोल दिए थे।
सलमान खान
सबसे पहला नाम मेगास्टार सलमान खान का है। कोरोना काल के दौरान सलमान खान ने राशन से लेकर कैश तक की मदद लोगों के लिए की थी। खासकर फिल्म इंड्स्ट्री के उन दिहाड़ी मजदूरों को सलमान खान ने भूखा नहीं सोने दिया जो कि इस दौरान परेशान थे। खबरें आईं थीं कि सलमान खान सभी के खातों में फिक्स एमाउंट क्रेडिट कर देते थे और राशन भी पहुंचाते थे।
सोनू सूद
सोनू सूद इस कोरोना काल में मसीहा बनकर सामने आए और हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। ये वो दौर था जब ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह से बंद था। सोनू सूद ने सभी की मदद की और आज भी लगातार मदद कर रहे हैं।
अजय देवगन
कोरोना काल के दौरान अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी कर्मचारियों की सहायता के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लाइज को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान उनके पास कोई काम नहीं था और वो सभी परेशान थे।
शाहरुख खान
कोरोना काल में किंग खान ने अपना ऑफिस तक लोगों के लिए खोल दिया था जहां पर बेड पड़े हुए थे। इसके अलावा उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को पीपीई किट के साथ आर्थिक मदद भी दी। शाहरुख खान काफी गुप्त दान भी करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
भले ही अब प्रियंका चोपड़ा इंडिया में ना रहती हों लेकिन कोरोना काल में उनका हिंदुस्तानी दिल पसीज गया था। इस दौरान उन्होने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर फंड्स इकट्ठा किए थे और अस्पताल के कर्मचारियों की खूब मदद की थी।


Click it and Unblock the Notifications
















