Independence Day 2024: इकलौती भारतीय फिल्म, जिसकी देशभक्ति के विदेशी भी हुए दीवाने, मिला गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर

Independence Day 2024: बात जब देशभक्ति की हो तो फिल्मों में कूट हुए इमोशन इंसान की रग-रग में जोश का रंग भर देते हैं। देशभक्ति के रस से लबरेज ये फिल्में दिखाती हैं कि हमारी आजादी कितनी ज्यादा कीमती है। इन सब के बीच आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी देशभक्ति का रंग ना सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि विदेशियों पर भी चढ़ गया था।
हम बात कर रहे हैं फिल्म RRR की। 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने जिस कैटेगरी में अपनी जगह बनाई उसी कैटेगरी में अपने नाम अवॉर्ड कर लिया। इस फिल्म के गाने हों या कोरियोग्राफी हर एक चीज ने लोगों का ध्यान खींचा इसी वजह से ये फिल्म 2022 और 2023 की सबसे चर्चित फिल्म बन गई।
इस फिल्म की कामयाबी की गाथा शुरू हुई गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से। 11 जनवरी 2023 को राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया।
इस ख्याति को मिले दो ही महीने हुए थे कि एक और खुशखबरी आ गई। इस फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला और ना सिर्फ नॉमिनेशन इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। RRR के इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड्स के स्टेज पर परफॉर्म किया और इसे स्टैंडिंग ऑवेशन मिला। फिल्म 'आरआरआर' के एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर सेरेमनी में 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने भी इसे ऑस्कर स्टेज पर परफॉर्म किया।
RRR के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड दिया गया। जीत हासिल करने के बाद फिल्म के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी ने फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर्स और कलाकारों को लेकर सॉन्ग गाते हुए अपनी इस जीत का जश्न मनाया था।
गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर में कब्जा जमाने के बाद अब RRR की बारी थी नेशनल अवॉर्ड्स पर कब्जा करने की। 24 अगस्त 2023 में नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई और इस बार भी इस फिल्म ने झंडे गाड़ दिए। फिल्म को एक या दो नहीं पूरे छह नेशनल अवॉर्ड्स मिले।
ये अवॉर्ड थे- बेस्ट मेल प्लेबैक (सिंगर), Best Film For Wholesome Entertainment, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट, बेस्ट डायरेक्टशन कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











