..................... Independence Day 2024- The film Shehnai was released on 15 August 1947, earned well - Hindi Filmibeat

Independence Day 2024- 15 अगस्त 1947 को रिलीज हुई थी ये फिल्म, की थी ताबड़तोड़ कमाई!

independence day 2024 independence day

Independence Day 2024- हिंदी फिल्मों का इतिहास काफी पुराना है लेकिन एक वो दौर भी था जब हम खुली हवा में सांस नहीं लेते पाते थे। उस दौरान भी फिल्में आती थीं और लोग अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए थिएटर्स तक जाते थे।

जी हां, हम बात कर रहे हैं गुलामी के दौर की.. लेकिन जब देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ तो लोग काफी खुश थे। अब फिल्मों का मजा दोगुना हो गया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 वाले दिन एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसने रिलीज होकर उस वक्त काफी ताबड़तोड़ कमाई की थी?

जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म शहनाई की। ये फिल्म आजादी वाले दिन रिलीज हुई थी और लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। जब देश आजादी के जश्न में डूबा था, पीएल संतोषी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'शहनाई' सिनेमाघरों में दिखाई जा रही थी। बता दें, हिंदी फिल्मों को क्रेज उस वक्त भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। शहनाई ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता पाई थी।

कौन थे कलाकार

फिल्म में किशोर कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर को रोल किया था। इंदूमति जमींदार की बेटी बनी थीं और राधाकृष्णा जमींदार के सेक्रेटरी।फिल्म 133 मिनट लंबी थी। शहनाई की कहानी चार बहनों और उनके संबंधित प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था। हालांकि इसने कितनी कमाई की थी इसको लेकर सटीक आंकड़े नहीं मौजूद हैं।

इस साल भी रिलीज होंगी कई फिल्में

15 अगस्त पर रिलीज होकर फिल्में अक्सर धमाका करती हैं। चाहें शोले हो या एक था टाइगर.. इस दिन रिलीज होने वाली फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है। इस साल भी 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म किस तरह की कमाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X