Independence Day Outfit: नहीं हैं आपके पास अगर Tri-color Outfit तो 15 अगस्त पर ट्राई करें ये नया लुक

Independence Day 2024 Outfit Idea : 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था और इस बार हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हर कोई इस दिन को त्योहार के रूप में मनाता है। कोई गाने सुनकर आजादी का जश्न मनाता है तो कोई बाहर इवेंट में जाकर तो कोई झंडा फहराकर। अगर आप भी इस बार आजादी का जश्न कुछ खास और अलग तरह से मनाना चाहती हैं और अगर आपके पास कोई ट्राई कलर का आउटफिट भी नहीं है तो आप ट्राई करें एक्ट्रेसेस का ये लुक जो आपके इस खास दिन को और भी खास बना देगा।
आलिया भट्ट का स्टाइलिश लुक
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप कुछ नया और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट के इस ऑरेंज कलर सूट को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को बहुत ही स्टाइलिश और ग्रेसफुल बना देगा।
पहनें माधुरी दीक्षित की ये साड़ी
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में आप देसी लुक में दिखना चाहती हैं तो आप ट्राई करें माधुरी दीक्षित जैसी ये साड़ी। हरे और ऑरेंज बॉर्डर की यह साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। अगर आप इस तरह की साड़ी के साथ खूबसूरत ज्वैलरी पहनेंगी तो यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।
प्रियंका चोपड़ा का इंडो वेस्टर्न लुक
आप 15 अगस्त पर कुछ नया और स्टाइल रखना चाहती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। जी हां, इस खास मौके पर आप डेनिम जींस, व्हाइट टॉप और गले में ट्राइकलर दुपट्टा के साथ पेयरिंग कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
कैटरीना कैफ जैसा सिंपल लुक
कैटरीना कैफ कई सालों से घर पर ही इस खास दिन को मनाती हैं। वह खास तौर पर अपने परिवार के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। इस मौके पर वह सफेद सूट पहनना पसंद करती हैं जो शांति का प्रतीक होता है। अगर आप भी सिंपल लुक पसंद करती हैं तो आप इस तरह का सूट कैरी कर सकती हैं।
सारा अली खान का सूट
अगर आप कुछ देशभक्ति से जुड़ा पहनना चाह रही हैं तो आप सारा अली खान का ये लुक ट्राई कर सकती है। सफेद सूट के साथ ही आप ट्राई कलर की चुनरी पहन सकती हैं। न्यूड मेकअप और ये सिंपल लुक आपके 15 अगस्त के लुक को बहुत ही खूबसूरत बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications











