Independence Day 2024: पाकिस्तान से आए, देशभक्ति फिल्मों के बने सरताज, लोग करने लगे थे मिस्टर भारत

Independence Day 2024: देशभक्ति से जुड़ी फिल्में अक्सर लोगों के अंदर जज्बा भर देती हैं। ऐसी फिल्में दिखाती हैं कि किस तरह से देशप्रेम के लिए इंसान सारी हदें पार कर देता है। हर साल ऐसी कोई ना कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है, जो लोगों को अंदर देशप्रेम की भावनाएं जगा देती हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे हीरो के बारे में बताएंगे, जिनके देशभक्ति को देखकर लोगों ने उन्हें भारत कुमार तक कहना शुरू कर दिया था।
आज भी फेमस हैं ये गाने
बॉलीवुड में 60 और 70 दशक में अपनी हैंडसमनेस और शानदार एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करने वाले मनोज कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। इस एक्टर की फिल्मों के कई गानों जैसे- मेरे देश की धरती, है प्रीत जहां की रीत और मेरे रंग दे बसंती चोला...पर आज भी लोग परफॉर्मेंस देते हैं।
पाकिस्तान से आए थे मनोज कुमार
पाकिस्तान में जन्मे मनोज कुमार ने बॉलीवुड में रोटी कपड़ा मकान, उपकार, शोर और क्लर्क जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के अबोटाबाद में जन्मे मनोज कुमार जब 10 साल के थे तो उनका परिवार दिल्ली आ गया। विभाजन के कारण भारत आए मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्णा गिरि गोस्वामी है।
लोग कहने लगे थे मिस्टर भारत
अपनी देशभक्ति फिल्मों के कारण ही मनोज कुमार को मिस्टर भारत के नाम से पहचाना जाने लगा था। देश भक्ति वाली फिल्मों पर इनकी पकड़ को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इनसे 'जय जवान जय किसान' नारे पर एक फिल्म बनाने का आग्रह किया था। प्रधामंत्री की सलाह पर मनोज कुमार ने उपकार बनाई थी। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











