Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर देखें आतंक का खत्म करने वाली ये बॉलीवुड फिल्में, धड़क उठेगी देशभक्ति

Independence Day 2024: 15 अगस्त यानी कि भारत का स्वतंत्रता दिवस आने ही वाला है। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी फिल्में बनाई गई है जो देश भक्ति को दर्शाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो आतंकवाद पर आधारित बनाई गई है।
दिल से
इस फिल्म में सबसे पहला नाम शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'दिल से' का है। इस फिल्म को वैसे तो आतंकवाद पर आधारित बनाया गया था और यह एक रोमांटिक फिल्म भी है। इस फिल्म को 1998 में रिलीज किया गया था।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फ़िल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को भी आतंकवाद के ऊपर आधारित बनाया गया था। दरअसल इस फिल्म में आतंकियों ने उरी स्थित सेवा के कैंप पर हमला किया और यहां पर कई सारे जवान शहीद भी हुए। इस हमले का सी ने बदला लेते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। फिल्म को 2019 में रिलीज किया गया था।
ब्लैक फ्राईडे
अनुराग कश्यप की फिल्में 'ब्लैक फ्राइडे' को भी मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों पर आधारित बनाया गया था। शायद ही आप जानते होंगे कि इन धमाकों में तकरीबन 300 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म को 2004 में रिलीज किया गया था।
मिशन कश्मीर
अल्ताफ नाम के युवक की कहानी दर्शाती हुई फिल्म मिशन कश्मीर को आतंकवाद पर आधारित बनाया गया था। अल्ताफ नाम का यह शख्स आतंकवाद की राह पर चलने लगता है। इस फिल्म में संजय दत्त से लेकर ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा का लीड किरदार था। इस फिल्म में कश्मीर में हुए आतंक को दिखाया गया था और इसे साल 2000 में रिलीज किया गया था।
मां तुझे सलाम
सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम में उन्होंने सेवा के ऑफिसर का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं आपको बता देंगे फिल्म को 2002 में रिलीज किया गया था और अरबाज खान ने फिल्म में देशभक्ति कश्मीरी युवक का भी किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications
















