Independence Day 2024: वर्दी से धूल झाड़ने पर आर्मी ऑफिसर ने लगाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की क्लास, कही ऐसी बात

Independence Day 2024: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और वह अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में शेरशाह फिल्म में भी देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। इसी के अलावा एक टीवी चैनल के शो जय जवान में वह बतौर गेस्ट पहुंची थी।
यहां पर कियारा आडवाणी ने कई सारे भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ में वक्त बिताया था। इसी दौरान एक्ट्रेस ने 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म शेरशाह के परदे के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। इस फिल्म में कियारा आडवाणी को पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में देखा गया था।
इस दौरान कियारा आडवाणी ने शेरशाह फिल्म के सेट पर एक घटना को याद किया जहां पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी वर्दी में शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। सिद्धार्थ ने फिल्म की शूटिंग के समय पर बीटेक के लिए अपनी वर्दी से धूल पोंछी थी। लेकिन वहां पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें धीरे से बताया कि वह अपनी वर्दी से मिट्टी ना पोंछें।
दरअसल इसके पीछे का कारण यह था कि यह उनके देश की मिट्टी का प्रतिनिधित्व करती है, जिस भूमि की वह रक्षा कर रहे हैं, उसके लिए उनके प्रतिबद्धता काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर हम सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह की बात करें तो इसे कारगिल युद्ध में अपनी जान गवा देने वाले नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बनाया गया था।
इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने भी विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा का रिश्ता काफी मजबूत हो गया था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। कियारा को आखिरी बार सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। अब जल्दी ही वह गेम चेंजर में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications



