..................... Independence Day 2024 Gadar To Maa Tujhe Salaam Patriotic Famous Filmi Dialogues - Hindi Filmibeat

Independence Day 2024: वतन के लिए बॉलीवुड फिल्मों के वो डायलॉग जिन्हे सुनकर धधक उठेगी आपकी देशभक्ति की ज्वाला

Independence Day

Independence Day 2024: 15 अगस्त इस दिन को हम देश की आजादी के तौर पर मनाते हैं। भारत को आजाद हुए 77 साल होने जा रहे हैं और इस दिन पर हर घर में तिरंगा लहराया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मन में देश प्रेम झलकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं है और कई सारे सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में डायलॉग्स के जरिए लोगों में जोश भरा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी देश भक्ति से जुड़ी हुई फिल्में बनाई गई है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशभक्ति से जुड़े हुए डायलॉग बताने वाले हैं जिसे जान आपके भीतर भी देशभक्ति जग उठेगी और साथ ही साथ कुछ लोग तो ऐसे डायलॉग को सुनने के बाद में भावुक हो जाते हैं।

फिल्म 'मां तुझे सलाम' में सनी देओल का डायलॉग "तुम दूध मांगोगे हम खीर देंगे, तुम कश्मीर मांगोगे हम चीर देंगे" काफी फेमस हुआ। फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था।

फ़िल्म 'तहलका' में गुलशन ग्रोवर का डायलॉग "बेचकर ईमान कमाई दौलत तो इंसान क्या, नमक खाया जी वतन का उसी का ना हुआ तो मुसलमान क्या!" को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने अर्दली अल्लाह रखा का किरदार निभाया था।

फ़िल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार द्वारा बोला गया डायलॉग "रिलिजन वाला जो कॉलम होता है, उसमें हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं।" इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अजय सिंह राजपूत का किरदार निभाया और इस डायलॉग को भी काफी पसंद किया गया।

फ़िल्म 'क्रांतिवीर' में नाना पाटेकर द्वारा बोला गया डायलॉग "ये मुसलमान का खून ये हिंदू का खून... अब बात इसमें मुसलमान का कौन सा और हिंदू का कौन सा? बता!" यह डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुआ था और एक्टर ने इसमें प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था।

फ़िल्म 'गदर' तो पूरी तरीके से 15 अगस्त यानी की आजादी के दिन पर आधारित बनाई गई थी। फिल्म में सनी देओल का डायलॉग "अगर आपका पाकिस्तान जिंदाबाद है, तो इसमें हमें कोई एतराज नहीं। लेकिन हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।" इस फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था।

Read more about: independence day 2024 gadar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X