Independence Day 2024: बॉलीवुड के इन स्टार्स के रगों में दौड़ती है देशभक्ति, आर्मी फैमिली से रखते हैं ताल्लुक

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त अब जल्दी ही आने को है। पूरे देश में इसे उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी इसमें एक अहम योगदान रहा है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जो आर्मी बैकग्राउंड से आते हैं।
अनुष्का शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुष्का शर्मा का आता है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेवा में करनाल हुआ करते थे और 1999 के कारगिल युद्ध में भी उन्होंने लड़ाई की थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि हमेशा से ही उनकी एक्टिंग दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई है। लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनके पिता एक आर्मी मैन हुआ करते थे और एक्टर भी भारतीय सेवा में शामिल होना और मार्शल आर्ट सिखाना चाहते थे।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि अभी के समय में वह एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि उनके पिता अशोक चोपड़ा 1974 से लेकर 1997 तक भारतीय सेवा में शामिल रहे थे।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है और इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही है। लेकिन आपको बता दें कि उनके पिता कमांडर प्रदीप सिंह धूपिया भी भारतीय नौसेना में काम किया करते थे।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री मानी जाती है और उन्हें इंडस्ट्री में डिंपल गर्ल के नाम से जाना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके पिता दुर्गानंद जिंटा इंडियन आर्मी में ऑफिसर हुआ करते थे और उनका एक एक्सीडेंट में देहांत हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











