Independence Day 2024: कोई कप्तान तो कोई मेजर, फिल्मी दुनिया मे कदम रखने से पहले इंडियन आर्मी मे थे ये स्टार्स

Independence Day 2024

Independence Day 2024: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में ऐसे काफी सारे दिग्गज कलाकार हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले किसी और प्रोफेशन में काम किया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो की एक्टिंग में आने से पहले इंडियन आर्मी में काम किया करते थे।

गूफी पेंटल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सीरियल महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का है। दरअसल उन्होंने एक्टिंग करने से पहले इंडियन आर्मी में काम किया है और दैनिक भास्कर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया था।

अच्युत पोद्दार

अच्युत पोद्दार भी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं और फिल्मों में आने से पहले वह भारतीय सेवा में कप्तान हुआ करते थे। 44 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और दबंग 2 के अलावा 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में भी उन्हें देखा गया।

बिक्रमजीत कंवरपाल

बिक्रमजीत कंवरपाल भी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं और उन्होंने इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर भी काम किया। 2003 में फिल्मों में कदम रखा और मर्डर 2 के अलावा अतिथि तुम कब जाओगे जैसी फिल्मों में भी काम किया।

रुद्राशीष मजूमदार

छिछोरे और जर्सी जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रुद्राशीष मजूमदार भी 7 साल इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रहमान

80 और 90 के दशक में मशहूर अभिनेता कहे जाने वाले रहमान भी फिल्मों में काम करने से पहले रॉयल इंडियन एयर फोर्स में पायलट हुआ करते थे। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए उन्होंनेइंडियन आर्मी को छोड़ दिया था।

मोहम्मद अली शाह

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भतीजे और मशहूर अभिनेता मोहम्मद अली शाह ही आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नहीं नहीं आपको बता दें कि वह 2 साल तक भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात भी थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X