Independence Day 2023- देशभक्ति से भरे इन डायलॉग्स से कांप जाता है दुश्मन का कलेजा, स्वतंत्रता दिवस पर..

15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न मनाया जाता है। इस वक्त देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंतजार कर रहा है और कहा जा रहा है कि ये काफी खास होगा।
हर साल की तरह इस साल भी देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ऐतिहासिक स्थल की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। हालांकि इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी चर्चा होती है क्योंकि राष्ट्रभक्ति वाले गाने, फिल्में और यहां तक की डायलॉग भी लोगों के दिलों पर छा जाते हैं।
आज हम उन फिल्मों डायलॉग के बारे में आपको बताएंगे जो कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपके दिल में देशभक्ति की भावना फिर से भर देंगे..
गदर का ये डायलॉग
हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा... फिल्म गदर में सनी देओल के इस डायलॉग के बाद धमाका हुआ था और आज भी जब लोग इसको सुनते हैं तो सीना चौड़ा हो जाता है।
राजी
वतन के आगे कुछ भी नहीं, खुद भी नहीं.. आलिया भट्ट का मशहूर डायलॉग फिल्म राजी से है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने दमदार अभिनय किया था और एक स्पाय की भूमिका निभाई थी।
चक दे इंडिया
मुझे सिर्फ एक मुक्ल का नाम सुनाई देता है, इंडिया... शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया हॉकी पर आधारित थी। इस डायलॉग के बाद धमाका हुआ था। फैंस इसको काफी पसंद कर रहे थे।
उरी
हाउज द जोश.. हाई सर.. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का ये डायलॉग बेहद मशहूर है और अक्सर देखा जाता है कि ये वायरल होता है। विकी कौशल की इस फिल्म में देशभक्ति जज्बा है।
मंगल पांडे
ये आजादी की लड़ाई है.. आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे का ये डायलॉग काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उन्होने मंगल पांडे का दमदार किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications