देशप्रेम पर बनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट- शाहरुख से लेकर सलमान, अक्षय कुमार की फिल्में शामिल

इस साल स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है क्योंकि इस साल देश आज़ादी का 75वां वर्षगांठ मनाएगा। इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई। कई जगहों पर देशभक्ति गानों की धुन भी सुनाई देने लगी है। यह एक ऐसा विषय है जो कभी दौर से बाहर नहीं होता. इस विषय से जुड़ी फिल्में दर्शकों को हमेशा पसंद आती हैं।

आने वाले समय में भी कई ऐसी देशभक्ति से जुड़ी फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली है। फिलहाल इन फिल्मों की शूटिंग हो रही है या ये पोस्ट प्रोड्क्शन चरण में है। शाहरुख ख़ान से लेकर सलमान ख़ान, अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में भी इस लिस्ट में शुमार हैं।

independence-day-2022-from-gorkha-to-sam-bahadur-to-tiger-3-upcoming-patriotic-movies

पिछले साल भी 'शेरशाह' को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके पहले 'केसरी' जैसी फिल्में भी सुपरहिट साबित हुई है। ये इस बात का सबूत हैं कि देशभक्ति विषय पर आधारित फिल्मों का दौर कभी खत्म नहीं होता। तो आइए नजर डालते हैं फिल्मों की लिस्ट पर-

गोरखा

गोरखा

अक्षय कुमार स्टारर 'गोरखा' का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मेजर जनरल इयान कार्डोजो का किरदार निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें इयान कार्डोजो ऐसे सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध के दौरान अपना पैर खुद काट लिया था ताकि वो आगे की लड़ाई जारी रख सकें। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरण सिंह चौहान कर रहे हैं।

सैम बहादुर

सैम बहादुर

इस फिल्म के जरिए विक्की कौशल एक बार फिर अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगे। सरदार उधम सिंह फिल्म से काफी तारीफें बटोरने के बाद अब वो 'वार-हीरो' सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। सैम मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे जिन्हें 1971 भारत-पाक युद्ध का हीरो माना जाता है। उन्हें इस युद्ध में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की अप्रैल में हमला करने की बात को मानने से इंकार कर उन्हें 6 महीने बाद युद्ध करने की सलाह दी थी और दिसंबर में हमले के बाद भारत ने युद्ध जीत लिया था।

तेजस

तेजस

'तेजस' फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं। फिल्म में वो निडर लड़ाकू पायलट की भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म को सर्वेश मेवारा द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा। 'तेजस' में कंगना रनौत वायु सेना की पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं.

पिप्पा

पिप्पा

'पिप्पा' फिल्म में पहली बार ईशान खट्टर काफी अलग किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वो थलसेना के अधिकारी के रूप में नज़र आएंगे। ये फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है। इस फिल्म में ईशान ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं।

योद्धा

योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पिछली फिल्म 'शेरशाह' में कैप्टर विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था तो वहीं, उनकी एक और देशप्रेम से जुड़ी फिल्म 'योद्धा' की घोषणा की गई है। हालांकि, फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह हेलीकॉप्टर हाइजैक पर आधारित फिल्म है।

पठान

पठान

शाहरुख ख़ान 'पठान' के साथ लंबे समय बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। यह एक देशप्रेम पर आधारित फिल्म है। शाहरुख ख़ान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राह्म स्टारर इस फिल्म में तीनों ही देश के लिए खतरनाक ऑपरेशन करते नजर आएंगे।

टाइगर 3

टाइगर 3

टाइगर 3 सलमान ख़ान की फिल्‍म सीरीज टाइगर का तीसरा भाग है। पहले के दोनों ही भाग में सलमान ख़ान देश के लिए खतरनाक सीक्रेट ऑपरेशन को अंदाज देते नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में भी सलमान ख़ान दमदार अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X