Independence Day 2022 - अजय देवगन बने 'भगत सिंह', अक्षय का केसरी रंग, Box Office पर करोड़ों कमाई
बॅालीवुड के लिए वैसे तो हर त्योहार बॉक्स ऑफिस पर कमाई का बड़ा जरिया होता है। 15 अगस्त भी कई बार बिग स्टार्स के लिए बंपर कमाई लेकर आया है। खास तौर पर अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों की लंबी फेहरिस्त यह बताती है कि देशभक्ति फिल्मों ने इन दोनों की झोली में करोड़ों की कमाई डाल दी है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर या फिर उससे पहले कई बार अजय देवगन और अक्षय कुमार ने देश प्रेम के रंग से सिनेमाहाॅल को पूरी तरह से रंग दिया। चलिए ज्यादा समय ना लेते हुए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार और अजय देवगन की देशभक्ति से भरी हुई फिल्में हैं जो कि कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं।

अक्षय कुमार हॉलीडे फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्मों से इसकी शुरुआत करते हैं। साल 2014 में अक्षय कुमार की हॉलीडे फिल्म ने अक्षय कुमार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। सोनाक्षी सिन्हा भी अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आयीं। अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन के साथ सीक्रेट मिशन पर नजर आयीं।

टॉयलेट एक प्रेम कथा
टॉयलेट एक प्रेम कथा को साल 2017 में बड़ी रिलीज मिली । हर घर हर गांव में बाथरूम की जरूरत पर रोशनी डालती हुई यह फिल्म देश की सफाई , सुरक्षा और बीमारी पर फोकस करती हुई दिखाई देती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ की कमाई की।

अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट
अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट भी विदेश में देश वासियों के प्रेम और भाव को हल्के तौर पर दिखाती है । साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक 130 करोड़ की दमदार कमाई की । यह अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।

अक्षय कुमार की केसरी का रंग
अक्षय कुमार की केसरी का रंग सिनेमाहाॅलऔर दर्शकों के बीच भी ऐसा छाया किइस फिल्म में अक्षय कुमार का देश प्रेम दर्शकों के दिल में बस गया। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॅाक्स आफिसपर 130 करोड़ की जबरदस्त कमाई का आंकड़ा पार किया।

द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह
अजय देवगन ने पर्दे पर भगत सिंह बनकर तो कभी तानाजी बनकर खुद के नाम नेशनल पुरस्कार किया। साल 2002 में अजय देवगन की द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह रिलीज हुई। ये वो समय था जब फिल्मों की कमाई से अधिक कंंटेंट को देखा जाता था । इस फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका निभाई। अजय देवगन को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

तानाजी द अनसंग वॉरियर
साल 2020 में अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॉरियर रिलीज हुई। अजय देवगन ने खुद इस फिल्म का निर्माण किया। वीएफएक्स के साथ तानाजी की कहानी और अजय देवगन की अदायगी की जमकर तारीफ हुई। काजोल भी इसमें नजर आयी थीं। तानाजी ने 300 करोड़ के करीब की कमाई की। इस फिल्म के लिए भी अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।


Click it and Unblock the Notifications











