..................... Independence day 2021 list of Bollywood stars who become real life hero during corona virus Sonu sood to Salman। स्वतंत्रता दिवस 2021: कोरोना में ये बॅालीवुड स्टार्स बन गए सुपरहीरो, देखिए लिस्ट - Hindi Filmibeat

Independence day: कोरोना में देश ने मांगी मदद, ये सुपरस्टार्स बने असली हीरो, खोला करोड़ों का खजाना

ब्रिटिश गुलामी से आजादी पाकर साल 1947 में 15 अगस्त को भारत स्वतंत्र हुआ। अंग्रेजों से गुलामी के बाद कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी आहुति दी। बॅार्डर पर सेना के जवान अपने परिवार से दूर देश की रक्षा में फौलाद की तरह खड़े हैं। बीते कई महीने भारत कोरोना से आजादी चाहता है। इसे लेकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग के साथ आम जनता से लेकर बॉलीवुड के हर स्टार्स ने अपना प्रमुख योगदान देश के लिए दिया है।

बीते एक साल से कोरोना से चल रही देश की लड़ाई में लाखों लोगों की जान गई है। बॉलीवुड हमेशा से ही ऊपर उठकर देश की बड़ी समस्याओं में आर्थिक सहायता देने के लिए एक कदम आगे रहता है। यही वजह रही है कि बॉलीवुड के ऐसे एक नहीं बल्कि कई मसीहा या आप यूं कह लें कि रियल लाइफ हीरो रहे हैं जिन्होंने कोरोना की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर के बीच लगातार बिना थमे हुए दान किया है।

Sonu Sood,

ऐसे में इंडिपेंडेंस डे के दिन उन रियल लाइफ हीरो का भी जिक्र होना चाहिए जिन्होंने सही समय पर आगे आकर लाखों करोड़ों लोगों को खाने से लेकर स्वास्थ्य सुविधा के साथ कोरोना से आजादी पाने के लिए कवच दिया है। कई स्टार्स के मंदिर बनाने तक की योजना लोगों ने बनाई। तो किसी ने सोशल मीडिया पर कोरोना के सुपर हीरो और कोरोना में महादान का ट्रेंड शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X