प्रियंका चोपड़ा के घर के कार्पेट के नीचे 6 करोड़! दरवाजा खुलते ही...

Priyanka Chopra,

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि अब वह एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पर राज कर चुकी है और अपनी एक्टिंग के चलते खास पहचान भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ में शादी रचाई थी।

लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही है। एक्ट्रेस का नाम कई सारे सितारों के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। एक वक्त हुआ करता था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अफेयर की चर्चा थी। यह उसे समय की बात है जब साल 2009 में दोनों की फिल्म कमीने रिलीज की गई थी।

कहा तो यह भी जाता है कि इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और दर्शकों द्वारा भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। बाद में साल 2011 में प्रियंका चोपड़ा के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मार दिया था। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी और गलत जानकारी के चलते प्रियंका चोपड़ा डिपार्टमेंट के निशाने पर आ चुकी थी।

लेकिन यहां पर इनकम टैक्स के छापे से ज्यादा किसी किसी और बात को लेकर प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में आ गई। दरअसल जब इनकम टैक्स की टीम प्रियंका चोपड़ा के घर पर पहुंची तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। बताया जाता है कि जब प्रियंका के घर का दरवाजा इनकम टैक्स वालों के लिए खोला गया तो तौलिए में शाहिद कपूर निकाल कर आए थे।

इसके चलते प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर दोनों ही काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। बताया तो यह भी जाता है कि प्रियंका के कारपेट के नीचे से 6 करोड रुपए बरामद किए गए। हालांकि रजत शर्मा के शो के दौरान एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत ठहरा दिया। उन्होंने साफ-साफ यह कह दिया था कि यह सभी खबरें बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि शाहिद मेरे पड़ोसी हैं और 3 मिनट दूर पर उनका घर है। अगर मैं किसी और को फोन करती तो वह कम से कम 20 से 25 मिनट लगते।

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि दरवाजा मेरी मेड रंजीत ने खोला था और शाहिद को मैंने फोन किया और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें वहां पर रुकने की मंजूरी दी थी। इस बात से मैंने कभी भी इनकार नहीं किया। एक्ट्रेस में कमेंट करते हुए भी बताया कि 6 करोड़ कैश मेरे मैट्रेस के नीचे मिला था और इतने नोट तो मैंने कभी अपने जीवन में भी नहीं देखे थे।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X