आमिर खान और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के ये सितारे पार्टियों से रहते हैं काफी दूर!
पिछले कुछ सालों से लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री और ड्रग्स को लेकर कई खबरें सामने आ रहीं हैं और कुछ सितारों और उनके बच्चों के नाम भी इसमें आ रहे हैँ। इस वक्त जो सबसे ज्यादा खबरों में चल रही है वो आर्यन खान की खबर है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने क्रूज पार्टी से गिरफ्तार किया था। उनका कहना है कि आर्यन खान के पास से ड्रग्स मिले हैं और वो इस वक्त जेल में हैं। आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
लेकिन इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं उन सितारों की जो पार्टियों से काफी दूर रहते हैं। जी हां.. इंडस्ट्री इस मामले में भी दो फाड़ है। कुछ ऐसे सितारे हैं जो कि हर वक्त पार्टी करते हैं जबकि एक तबका ऐसा भी है जो कि पार्टियों में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखता है।

इस लिस्ट में कई सितारे भी शामिल हैं। इन सितारों का कहना है कि उनको पार्टीज पसंद नहीं हैं और सभी अपना अलग अलग कारण है। कुछ सितारे ऐसे में भी हैं जो कि आपको अवॉर्ड फंक्शन में भी नहीं नजर आएंगे। फिलहाल आप देखिए ये लिस्ट...

अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वो पार्टियों से काफी दूर रहते हैं और इसके पीछे है उनकी डेली रुटीन जो कि काफी सख्त है। अक्षय कुमार रात को 9 बजे सोते हैं और सुबह 4 बजे जग जाते है। यही कारण है कि वो पार्टी से दूर रहते हैं।

आमिर खान
आमिर खान भी पार्टियों से दूर रहते हैं, इसके अलावा आमिर खान को अवॉर्ड फंक्शन्स में भी नहीं देखा जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि आमिर खान को लाउड म्यूजिक से समस्या है। इसका खुलासा आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने किया था।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने जिस तरह से इंडस्ट्री का ना होकर भी अपना नाम बनाया है वो सभी जानते हैं, उनको भी पार्टियों से प्रॉबलम है। उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देर रात वाली पार्टियों से उनकी शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं।

श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी पार्टियों से दूर रहती हैं। उनका कहना है कि वो इस वक्त सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहीं हैं। उनका ये भी मानना है कि रात में पार्टियां करने से उनकी इमेज खराब हो सकती है।

सनी देओल
सनी देओल काफी शर्मीलें हैं ये सभी जानते हैं लेकिन पार्टियों में वो किसी दूसरी वजह जाना पसंद नहीं करते हैं। उन्होने कहा था कि पार्टी का मतलब नशा और गॉशिप है और इससे वो काफी दूर रहते हैं। यही कारण है कि वो पार्टियों से दूर रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications